Asia Cup 2025 Final: आज यानी 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह महामुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम की नजरें इस बार 9वीं बार एशिया कप जीतने पर टिकी हैं जबकि पाकिस्तान की टीम भी फॉर्म में है.
आमतौर पर फाइनल से एक दिन पहले दोनों टीमों की प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी के साथ फोटोशूट होता है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के मौजूदा रिश्तों को देखते हुए इस बार ट्रॉफी शूट नहीं हुआ. भारतीय टीम ने भी इस बार अलग रणनीति अपनाई है. 27 सितंबर को टीम इंडिया ने कोई प्रैक्टिस नहीं की. श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर तक गया मुकाबला खिलाड़ियों को थका चुका था, इसलिए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला लिया.
भारतीय खिलाड़ी होटल में रहकर आराम और रणनीति पर ध्यान दे रहे हैं ताकि फाइनल में उनका फोकस और प्रदर्शन बेहतर रहे. इस बार भारतीय टीम की तरफ से कोई प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं होगी.
वहीं पाकिस्तान की टीम ने 25 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था जिससे उन्हें पर्याप्त आराम मिला है. पाकिस्तानी खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं और पिछली गलतियों से सबक लेने की कोशिश में जुटे हैं. उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज शाम 7:30 बजे होनी है.
भारतीय स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं और शुभमन गिल उप-कप्तान. टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें-एशिया कप फाइनल में भारत-पाक आमने-सामने, ACC चीफ मोहसिन नकवी की मौजूदगी पर विवाद के बादल
पाकिस्तानी स्क्वॉड में सलमान अली आगा कप्तान हैं. टीम में साहिबजादा फरहान, फखर जमां, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह आफरीदी और सुफियान मुकीम शामिल हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…