Asia Cup 2025 भारत और पाकिस्तान की टक्कर के नाम रहा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए और तीनों बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. हर बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और फाइनल में मिली शिकस्त ने उनके फैंस को और ज्यादा निराश कर दिया.
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम की खूब आलोचना हुई और लोगों ने जमकर भड़ास निकाली. इसके बावजूद जब ओपनर साहिबजादा फरहान अपने घर लौटे, तो उनका शानदार स्वागत हुआ.
एशिया कप खत्म होने के बाद जैसे ही फरहान अपने शहर चारसद्दा पहुंचे, वहां का नजारा देखने लायक था. सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ आई. ढोल-नगाड़ों की धुन पर फैंस ने उनका स्वागत किया और उन्हें फूलों की मालाओं से लाद दिया. क्रिकेट के जानकार भी यह देखकर हैरान थे कि लगातार तीन हार के बावजूद एक खिलाड़ी के लिए लोगों में इतना प्यार और सम्मान है.
दरअसल, फरहान ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने 7 मैचों में कुल 217 रन बनाए. भारत के खिलाफ भी उनके बल्ले से अहम रन निकले. हालांकि, उनकी ये पारियां टीम को जीत नहीं दिला पाईं, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर उन्हें सराहना मिली.
भारत-पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 14 सितंबर को हुआ. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल करते हुए पाकिस्तान को सिर्फ 127 रन पर समेट दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने महज 15.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की.
इसके बाद सुपर-4 स्टेज में 21 सितंबर को दोनों टीमें फिर आमने-सामने आईं. पाकिस्तान ने 172 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इसे आसानी से हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की.
सबसे अहम भिड़ंत फाइनल में हुई. पूरे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच भारत ने 5 विकेट से जीत लिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए, जिसे टीम इंडिया ने आराम से हासिल कर लिया.
ये भी पढ़ें- World Para Athletics Championships 2025: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आवारा कुत्तों का आतंक, दो विदेशी कोच को काटा
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
JUSTICE B.R. GAVAI ADDRESS: 9वें एन.सी. चागला मेमोरियल लेक्चर को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट…
PMLA BAIL REJECTED BY HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य प्रमोटर…
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार…
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ के दौरान BTech पास अभ्यर्थी की मौत.…
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. मध्याह्न पूजा…