खेल

Aisa Cup 2025: पहलगाम हमले के पीड़ितों का दर्द, भारत-पाक मैच पर उठे सवाल

Aisa Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. लेकिन इस मैच को लेकर देश में भावनाएं उबाल पर हैं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद यह पहला भारत-पाक मैच है. हमले में अपनों को खो चुके परिवार इस मैच के होने से दुखी हैं.

पीड़ित संतोष जगदाले की बेटी ने क्या कहा?

पीड़ित संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने कहा,

“मुझे लगता है कि आज का मैच नहीं होना चाहिए था. पहलगाम की घटना को छह महीने भी नहीं हुए और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ था. इतने बड़े हमले के बाद भी BCCI को कोई शर्म नहीं है. यग बहुत दुखद है.”

वहीं उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि लोगों को फर्क ही नहीं पड़ता कि कितने लोग मारे गए. क्या देशभक्ति अब पैसों से तय होती है? जिनके घर में कोई नहीं मरा उन्हें शायद इस दर्द का एहसास नहीं है.

लोगों से की अपील

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मैच को न देखें.

“आप यह मैच देखकर इनडायरेक्ट तरीके से आतंकवाद को फंडिंग दे रहे हैं. ऐसे देशों से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं.”

इसे भी पढ़ें-“खून और क्रिकेट एक साथ नहीं…”, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर क्यों भड़के भारतीय फैंस?

क्रिकेटरों को लेकर क्या कहा?

क्रिकेटरों को लेकर असावरी ने कहा,

“कुछ खिलाड़ी मैच के खिलाफ हैं लेकिन जो खेलने को तैयार हैं इनसे पूछना ताहती हूं कि क्या आप सच में हीरो हैं. आप उस देश के खिलाफ खेल रहे हैं जिसके हाथ खून से रंगे हैं. अगर यह सब पैसों के लिए कर रहे हैं तो मत करो. इससे हमारी भावनाओं को ठोस पहुंचती है”.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

33 seconds ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

10 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

28 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

50 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

53 minutes ago