Bharat Express DD Free Dish

“खून और क्रिकेट एक साथ नहीं…”, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर क्यों भड़के भारतीय फैंस?

India Pakistan Asia Cup Boycott: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जब से भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हुई है. तब से फैंस काफी नाराज हैं. लोग सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं.

India Pakistan Asia Cup Boycott

India Pakistan Asia Cup Boycott: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच से पहले सोशल मीडिया पर बीसीसीआई शर्म करो, बॉयकॉट बीसीसीआई जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. लोग इस मैच का जबरदस्त विरोध करते दिख रहे हैं.

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप के इस मुकाबले का सेना के अधिकारियों से लेकर विपक्षी नेताओं तक ने विरोध जताया है. उनका कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के द्वारा किये गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिये.

फैंस दिख रहे काफी नाराज

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जब से भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हुई है. तब से फैंस काफी नाराज हैं. लोग सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. कोई बीसीसीआई को पैसों का लालची बता रहा है तो कोई भारतीय सेना का अपमान बता रहा है.

बीसीसीआई बॉयकॉट कर रहा ट्रेंड

एक्स (पूर्व में ट्वीटर) और इंस्टाग्राम पर लोगों ने#BoycottAsiaCup #BoycottIndVsPak और #ShameOnBCCI जैसे ट्रेंड चला रखा है. मैच को लेकर गुस्साए यूजर्स ने सरकार और BCCi को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, जब सरकार ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो फिर ये क्रिकेट क्यों? क्या सरकार खून और क्रिकेट साथ बहाना चाहती है.

ये भी पढ़ें- नेपाल, फ्रांस के बाद अब इंग्लैंड में सड़कों पर उतरी लाखों की भीड़, जानें कौन हैं इस्लाम विरोधी टॉमी रॉबिन्सन, जिन्होंने इस प्रोटेस्ट को दी हवा

एक एक्स यूजर ने सरकार और बीसीसीआई पर गुस्सा निकालते हुए एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा है “क्रिकेट जरूरी या देश” #ShameOnBCCI, #BoycottIndVsPak.

वहीं द हॉक आई नाम के एक एक्स यूजर ने बीसीसीआई पर देश के बजाये पैसे को अहमियत देने का आरोप लगाया है.

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल KJS ढिल्लों ने भी बीसीसीआई का विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई भारत नहीं है. उन्होंने बीसीसीआई पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि, अगर आप पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदनशील नहीं हो सकते, तो भारतीय ध्वज का इस्तेमाल बंद कर दीजिए.


अगर भारतीय टीम खेलने से इनकार कर दे तो

अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर देती है तो इस स्थिति में पाकिस्तान को दो अंक दिये जाएंगे. वहीं भारतीय टीम को कोई अंक नहीं मिलेगा. वहीं अगर दोनों टीमें फाइनल में भी पहुंच गई और भारतीय टीम ने खेलने से मना कर दिया. इस स्थिति में पाकिस्तान को विजयी घोषित कर दिया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read