देश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अब तक 7.83 लाख किलोमीटर की सड़कों का हुआ निर्माण, 9,891 बने पुल

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत अब तक 1.83 लाख से अधिक ग्रामीण सड़कों का निर्माण हो चुका है और इनकी कुल लंबाई 7,83,727 किलोमीटर की है. साथ ही इसमें 9,891 पुलों का निर्माण किया गया है. इससे देश के ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है. यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई.

पीएमजीएसवाई योजना ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं तक पहुंच में काफी सुधार किया है, कृषि और गैर-कृषि दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा किए हैं और किसानों को अपनी उपज के बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सक्षम बनाया है. साथ ही, इस योजना ने गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

सरकारी बयान में कहा गया कि अगस्त 2025 तक, ग्रामीण विकास के एक प्रमुख घटक के रूप में पीएमजीएसवाई के तहत 8,38,611 किलोमीटर लंबी कुल 1.91 लाख ग्रामीण सड़कें और 12,146 पुल स्वीकृत किए गए हैं. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में एकल बारहमासी सड़क के माध्यम से असंबद्ध बस्तियों को संपर्क प्रदान करना.

1,66,694 किलोमीटर सड़क निर्ईणाण को मिली स्वीकृति

हाल के वर्षों में PMGSY के लिए उच्च बजट आवंटन ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने पर सरकार के फोकस को दर्शाता है. चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, इस कार्यक्रम को 19,000 करोड़ रुपए का बजट प्राप्त हुआ है, जो ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार, बारहमासी सड़क संपर्क सुनिश्चित करने और गांवों में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर समर्थन को दिखाता  है.

PMGSY ग्रामीण सड़क निर्माण में स्थानीय, गैर-पारंपरिक और हरित प्रौद्योगिकियों के उपयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा देता है. ग्रामीण सड़क निर्माण में नई और हरित प्रौद्योगिकियों को अपनाने से लागत कम करने में मदद मिलती है और साथ ही औद्योगिक और नगरपालिका अपशिष्ट का प्रभावी निपटान संभव होता है. यह कई सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में विशेष रूप से गरीबी उन्मूलन से संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी योगदान देता है.

इस योजना के तहत, अगस्त 2025 तक, नई और हरित प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके कुल 1,66,694 किलोमीटर सड़क लंबाई स्वीकृत की गई है, जिसमें से 1,24,688 किलोमीटर का निर्माण पहले ही हो चुका है.


ये भी पढ़ें: कांग्रेस पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले- घुसपैठियों और देश विरोधियों की रक्षक बन चुकी है ये पार्टी


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

18 minutes ago

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी हुई परंपरा

मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…

19 minutes ago

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

30 minutes ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

38 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

45 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

50 minutes ago