Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सबसे चर्चित मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने आईं लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही एक छोटी-सी घटना ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया. टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया जिससे खेल भावना पर सवाल उठने लगे.
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसके बाद सूर्या ने टीम शीट अंपायर को दी, कमेंटेटर से बातचीत की और सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए. इस दौरान उन्होंने सलमान से न तो हाथ मिलाया और न ही कोई बातचीत की. आमतौर पर टॉस के बाद दोनों कप्तान एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ.
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या ने पहले ही तय कर लिया था कि वह हाथ नहीं मिलाएंगे. उन्होंने अपनी टीम को भी बता दिया था कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है और बाकी खिलाड़ी अपनी मर्जी से फैसला लें. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें दोनों कप्तान एक-दूसरे के पास से बिना किसी अभिवादन के गुजरते नजर आ रहे हैं.
दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया था. उस वक्त माहौल सामान्य था, लेकिन मैच के दिन सूर्या ने अपने रुख में बदलाव किया. कुछ लोग इसे मौजूदा राजनीतिक माहौल से जोड़ रहे हैं तो कुछ इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं.
इसे भी पढ़ें-Aisa Cup 2025: पहलगाम हमले के पीड़ितों का दर्द, भारत-पाक मैच पर उठे सवाल
हालांकि, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मैदान पर आक्रामकता जरूरी है लेकिन खेल भावना भी उतनी ही अहम होती है. अब देखना यह है कि यह घटना मैच के नतीजे पर क्या असर डालती है या सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रहती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…
करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…
इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…