Mohsin Naqvi role in Asian Games 2026 Cricket news: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब तो अपने नाम कर लिया, लेकिन मैच के नतीजों से ज्यादा चर्चा पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी की हो रही है. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम ने साफ इनकार कर दिया और बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया.
इस हाई-वोल्टेज विवाद के बाद क्रिकेट फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह (Mohsin Naqvi role in Asian Games) उठ रहा है कि क्या एशियन गेम्स 2026 (नागोया, जापान) में भारतीय टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर भी मोहसिन नकवी कोई रोड़ा अटका सकते हैं या स्टेज पर ड्रामा कर सकते हैं?
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने मैदान पर तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सीमा पार के राजनीतिक तनाव और आत्मसम्मान को सर्वोपरि रखते हुए मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की. भारतीय टीम के इस साहसिक फैसले का समर्थन करते हुए मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने साफ कर दिया कि टीम इंडिया का पूरा ध्यान अब फालतू के विवादों से हटकर जापान में होने वाले एशियन गेम्स पर है. लेकिन फैंस का डर यह है कि अगर भारत वहां भी पोडियम फिनिश करता है, तो मेडल सेरेमनी में क्या होगा?
फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि एशियन गेम्स 2026 में मोहसिन नकवी चाहकर भी अपनी मनमानी या राजनीतिक ड्रामा नहीं कर पाएंगे. एशियन गेम्स का संचालन किसी क्रिकेट बोर्ड या ACC के तहत नहीं, बल्कि ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के कड़े नियमों के तहत होता है. ओलंपिक चार्टर के अनुसार, किसी व्यक्तिगत खेल संघ या क्षेत्रीय क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख को मेडल सेरेमनी में खुद से मेडल बांटने की इजाजत बिल्कुल नहीं होती.
एशियन गेम्स (Asian Games 2026 Cricket) में मेडल कौन पहनाएगा, इसका फैसला पूरी तरह से ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) और स्थानीय आयोजक समिति के हाथ में होता है. मेडल सेरेमनी में केवल OCA के आधिकारिक प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्य या फिर मेजबान देश (जापान) के खेल प्रतिनिधि ही खिलाड़ियों को मेडल पहना सकते हैं. ऐसे में ACC अध्यक्ष होने के नाते मोहसिन नकवी वहां सिर्फ एक दर्शक की भूमिका में ही नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर किसी को भरोसा नहीं, इंग्लैंड ने अपनी टीम भेजने से पहले ये क्या किया?
जापान के आइची-नागोया में होने वाले इन एशियन गेम्स में भारतीय टीमें एक बार फिर गोल्ड मेडल की सबसे प्रबल दावेदार हैं. शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय महिला क्रिकेट टीम का गोल्ड मेडल का मुकाबला 22 सितंबर (सुबह 10:30 बजे) को खेला जाएगा, जबकि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर से करेगी.
भारत का रुख साफ है कि मैदान पर गोल्ड जीतना भारतीय शेरों का काम है और पोडियम पर मेडल देने का काम ओलंपिक संस्था का होगा, जहां किसी भी राजनीतिक ड्रामे की कोई गुंजाइश नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…