Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तान पर किसी को भरोसा नहीं, इंग्लैंड ने अपनी टीम भेजने से पहले ये क्या किया?

Pakistan ODI Tri-Series: पाकिस्तान में अक्टूबर 2026 से वनडे ट्राई-सीरीज का आयोजन होगा. इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें इसमें शामिल होंगी.

An ODI tri-series will be played in Pakistan.

पाकिस्तान में खेला जाएगा वनडे ट्राई-सीरीज

Pakistan ODI Tri-Series: अगले महीने इंग्लैंड (England) की क्रिकेट टीम पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करेगी. 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज में पाकिस्तान और इंग्लैंड के अलावा श्रीलंका भी हिस्सा लेगा. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का सुरक्षा दल पाकिस्तान ((Pakistan)) पहुंच चुका है, जो मैच वेन्यू और टीम होटलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है.

सुरक्षा जांच और रिपोर्ट

ईसीबी का प्रतिनिधिमंडल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) का निरीक्षण करेगा. इसमें ड्रेसिंग रूम, होटल और खिलाड़ियों के आने-जाने के रास्तों की सुरक्षा की जांच शामिल है. सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद यह टीम अपनी रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (England Cricket Board) को सौंपेगी. उसी रिपोर्ट के आधार पर दौरे को अंतिम मंजूरी दी जाएगी. इंग्लैंड की टीम 2022 के बाद से कई बार पाकिस्तान का दौरा कर चुकी है, जिसमें टेस्ट और टी20 सीरीज ((T20 Series)) शामिल रही हैं.

श्रीलंका की एंट्री

पीसीबी (PCB) के शेड्यूल के मुताबिक, श्रीलंका की टीम 4 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगी. 9 से 13 अक्टूबर तक रावलपिंडी में पाकिस्तान (Pakistan) और श्रीलंका (SSri Lanka) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेली जाएगी. इसके बाद इंग्लैंड (England) की टीम पाकिस्तान (Pakistan) आएगी और 18 अक्टूबर से वनडे ट्राई-सीरीज (ODI Tri-Series) की शुरुआत होगी.

ये भी पढ़ें-‘ये क्या बकवास है, पाकिस्तान के साथ खेलते ही क्यों हो…’ नकवी से ट्रॉफी न लेने पर ओवैसी का सरकार पर हमला

वनडे ट्राई-सीरीज शेड्यूल

  • 18 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – रावलपिंडी
  • 20 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड – रावलपिंडी
  • 22 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड – रावलपिंडी
  • 25 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड – लाहौर
  • 27 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – लाहौर
  • 29 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड – लाहौर
  • 31 अक्टूबर: फाइनल – लाहौर

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के ट्रॉफी चोर नकवी को भारत की शेरनियों ने कर दिया जलील, BCCI ने कही ये बात

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read