खेल

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Neeru Dhanda Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए मंगलवार, 29 सितंबर का दिन बेहद खास बन गया. सुबह की शुरुआत सिल्वर मेडल के साथ हुई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद भारतीय खेल प्रेमियों को जश्न मनाने की एक और बड़ी वजह मिल गई. महिला ट्रैप शूटिंग में नीरू ढांडा (Neeru Dhanda) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के खाते में इन खेलों का पांचवां गोल्ड मेडल जोड़ दिया.

नीरू ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में शानदार निशाना लगाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस जीत के साथ उन्होंने एशियन गेम्स के इतिहास में एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली. वह एशियन गेम्स में शूटिंग के व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं.

क्वालिफिकेशन में ही दिखा दिया था दम

नीरू ढांडा का शानदार प्रदर्शन फाइनल से पहले ही देखने को मिल गया था. आठ निशानेबाजों वाले फाइनल में जगह बनाने के दौरान उन्होंने कतर की रे बेसिल के साथ 118 अंक हासिल किए थे. यह स्कोर एशियन गेम्स में क्वालिफिकेशन का नया रिकॉर्ड बना.

यानी फाइनल में उतरने से पहले ही नीरू ने साफ कर दिया था कि वह इस बार बड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं. अब फाइनल में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन का स्तर बनाए रखा और आखिरकार भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं.


ये भी पढ़ें: बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?


फाइनल में भी नहीं डगमगाया निशाना

शूटिंग जैसे खेल में फाइनल के दौरान दबाव काफी ज्यादा होता है. एक छोटी सी चूक भी पदक की तस्वीर बदल सकती है. लेकिन नीरू ने दबाव के बीच अपना ध्यान बनाए रखा और एक के बाद एक सटीक निशाने लगाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया. उनकी इस जीत ने न सिर्फ भारत के मेडल खाते में एक और गोल्ड जोड़ा, बल्कि भारतीय महिला शूटिंग के लिए भी एक यादगार उपलब्धि कायम कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

5 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

7 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

18 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

40 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

58 minutes ago