एशियन गेम्स 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता ब्रॉन्ज
Prachi Chaudhary Asian Games 2026 bronze: जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. शनिवार को भारत की धाविका प्राची चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर देश का मान बढ़ाया. प्राची ने 53.21 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इस पदक के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत की कुल पदक संख्या 30 (4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज) तक पहुंच गई है.
महिलाओं के 400 मीटर के इस कड़े मुकाबले में बहरीन की दिग्गज धाविका साल्वा ईद नासेर ने 49.20 सेकंड के शानदार समय के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता. वहीं, ईरान की जहरा जारी मनोजान ने 52.38 सेकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक पर कब्जा किया. भारत की एक अन्य धाविका किरण 53.41 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण कोरिया की सियोयोन किम चौथे स्थान पर रहीं.
पुरुष वर्ग में युवा भारतीय स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अनिमेष ने सेमीफाइनल हीट में 20.81 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया. इस रेस में थाईलैंड के स्टार धावक पुरीपोल बूनसन ने 20.10 सेकंड के साथ नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड स्थापित करते हुए पहला स्थान हासिल किया. 100 मीटर के फाइनल से चूकने के बाद अनिमेष अब 200 मीटर में पदक की मजबूत दावेदारी पेश करेंगे.
1500 मीटर में गुलवीर और यूनुस ने किया क्वालीफाई
ट्रैक स्पर्धाओं में भारत के लिए एक और अच्छी खबर 1,500 मीटर दौड़ से आई, जहां गुलवीर सिंह और यूनुस शाह दोनों ने अपनी-अपनी हीट से फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. हीट 2 में गुलवीर ने 3:45.79 का समय लिया, जबकि हीट 1 में यूनुस ने 3:45.77 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान पाया. दोनों भारतीय एथलीट सोमवार को होने वाले फाइनल में चुनौती पेश करेंगे. उल्लेखनीय है कि इस सत्र में भारत के लिए महिला क्रिकेट टीम, शूटिंग में कमलजीत व सुरुचि सिंह की जोड़ी तथा महिला एवं पुरुष दोनों कबड्डी टीमों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं.
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…
Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…
यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…
Delhi high court: दिल्ली हाई कोर्ट से लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में मनी…
National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…
1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बलवंत खोखर को सुप्रीम…