AI IMAGE
Asian Games 2026: जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारतीय एथलीटों ने अपने जज्बे से पूरे देश का दिल जीत लिया. बाधाओं और कड़ी चुनौतियों को पछाड़ते हुए भारत ने ट्रैक एंड फील्ड में दो नए मेडल अपने नाम किए. 10,000 मीटर रेस में सीमा कुमारी ने जूते का सोल निकलने के बावजूद अपनी रफ्तार नहीं रुकने दी और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. वहीं, 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को सिल्वर मेडल दिलाया.
10 हजार मीटर की इस थका देने वाली रेस में सीमा कुमारी शुरुआत से ही बेहतरीन लय में थीं. पहले 2000 मीटर के बाद वह बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन तभी उनके जूते का सोल अचानक उखड़ने लगा. जूतों में आई इस बड़ी तकनीकी खराबी के कारण वह खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गईं.
हालांकि, सीमा ने हार नहीं मानी और दर्द व असुविधा के बीच अपनी दौड़ जारी रखी. आखिरी दो लैप में उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और 32 मिनट 50.05 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान पर रेस फिनिश की. इस स्पर्धा में 16 साल बाद भारत को कोई पदक मिला है. रेस का गोल्ड बहरीन की विनफ्रेड यावी (32:39.18) और सिल्वर जापान की टनाका (32:41.54) ने जीता.
ट्रैक पर भारत की सफलता का सिलसिला यहीं नहीं थमा. विशाल टीके, विथ्या रामाराज, पोवम्मा एम और मनु टी की भारतीय चौकड़ी ने 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में दमदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम ने 3 मिनट 14.46 सेकंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस रेस का गोल्ड मेडल बहरीन ने 3 मिनट 12.87 सेकंड के समय के साथ जीता.
एशियाड के छठे दिन भारत की झोली में कुल 5 पदक (2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज) आए. वुशु में रोशिबिना देवी ने सिल्वर, रोइंग में सतनाम-सलमान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज और शूटिंग में अनंतजीत व परिनाज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. अब भारत के कुल 17 मेडल (1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज) हो चुके हैं, जिससे देश मेडल टैली में 15वें स्थान पर बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड? वेस्टइंडीज के खिलाफ रचेंगे इतिहास
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…