Australia out of T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम लीग राउंड से ही बाहर हो गई है. मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में टॉस भी नहीं हो सका. इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि अब वह अपना आखिरी मैच जीतकर भी अगले दौर में नहीं जा सकती.
ऑस्ट्रेलिया को एक दिन पहले श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया था. 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को 23 रन से हराया था. अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है. इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच पाएगी. यह टूर्नामेंट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर होने की घटना है. इससे पहले 2009 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में टीम लीग राउंड से बाहर हुई थी.
मौजूदा विश्वकप में पहला मैच रद्द हुआ है. टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 8 मैच रद्द हो चुके हैं. 2016 के एडिशन में 2 मैच रद्द हुए थे. 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में भी एक-एक मैच रद्द हुए थे. बारिश ने इस बार जिम्बाब्वे को बड़ा फायदा पहुंचाया है.
यह भी पढ़ें: शिक्षा का मंदिर फिर हुआ शर्मसार! रामपुर के स्कूल में प्रिंसिपल पर लगा बच्चों से बदसलूकी का आरोप
ग्रुप बी में श्रीलंका पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है. हर ग्रुप से दो टीमों को सुपर-8 में जाना है. ओमान पहले ही बाहर हो चुका है. अब दूसरे स्पॉट के लिए जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में रेस चल रही थी. जिम्बाब्वे के पास 4 अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के पास 2-2 अंक हैं. मैच रद्द होने से जिम्बाब्वे को एक अंक मिल गया. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच जीतकर भी जिम्बाब्वे से आगे नहीं निकल पाएगी.
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट में लगातार दो हार झेली हैं. जिम्बाब्वे और श्रीलंका से मिली हार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. फैंस में निराशा है कि चैंपियन टीम इतनी जल्दी बाहर हो गई. अब सुपर-8 में दूसरे ग्रुप की टीमों के बीच रोमांच जारी रहेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…