अमित/सतना: मध्यप्रदेश के सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से युवक की मौके पर मौत हो गई. हादसे में वे टायर में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते रहे. पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है. चलिए जानते है पूरा मामला:
सोमवार सुबह लगभग 11 बजे सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर कोठी के रोयनी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक (MP 53 HA 2058) ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया. ट्रक चित्रकूट से सतना की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अनियंत्रित था और सीधे राहगीर को टक्कर मार दी.
हादसे के बाद युवक ट्रक के पिछले टायर में फंस गया और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया. मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया. हालांकि चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया.
मृतक की पहचान अनूप सिंह निवासी मनकहरी के रूप में हुई है. वे मनकहरी पंचायत के पूर्व सरपंच भी रह चुके थे. बताया जा रहा है कि अनूप सैलून से सेविंग कराकर पैदल घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को टायर के नीचे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रक जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है.
यह भी पढ़े: दुर्ग कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘लुटेरी दुल्हन’ कहकर बदनाम की गई भारती जैन को मिली राहत
-भारत एक्सप्रेस
Edited By: Shubhra Rai (Intern)
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…