खेल

WPL 2023: वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान, इस धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम है कई बड़े रिकॉर्ड

Meg Lanning WPL: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग को महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है. लेनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीता है. लेनिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 132 टी20आई में खेलते हुए दो शतकों और 15 अर्धशतकों के साथ 36.61 की औसत और 116.37 के स्ट्राइक रेट से 3405 रन बनाए हैं. इन 132 में से 100 मैचों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है. वह ऐसा करने वाली दुनिया की एकमात्र महिला कप्तान हैं. भारतीय बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

दिल्ली का पहला मुकाबला पांच मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा.  लेनिंग किसी डब्ल्यूपीएल टीम की अगुवाई करने वाली तीसरी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं. इससे पहले बेथ मूनी को गुजरात जायंट्स और एलिसा हीली को यूपी वॉरियर्स का कप्तान बनाया गया था.

ऐसा है DC जा पूरा स्क्वाड

DC ने रोड्रिगेज के अलावा शफाली वर्मा, तान्या भाटिया, राधा यादव और शिखा पांडें के रूप में भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को जगह दी है। बल्लेबाज: जेमिमा रोड्रिगेज, मेग लैनिंग, शफाली वर्मा, लॉरा हैरिस, जसिया अख्तर और स्नेहा दीप्ति

गेंदबाज: तीता साधु, तारा नॉरिस और पूनम यादव

विकेटकीपर: तान्या भाटिया और अपर्णा मोंडल

ऑलराउंडर: राधा यादव, शिखा पांडे, मरिजैन कप्प, एलिस कैप्सी, मिन्नू मणि, अरुंधति रेड्डी और जेस जोनासेन

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago