Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

WPL 2023: वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान, इस धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम है कई बड़े रिकॉर्ड

WPL: दिल्ली का पहला मुकाबला पांच मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा.  लेनिंग किसी डब्ल्यूपीएल टीम की अगुवाई करने वाली तीसरी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं.

Delhi Capitals

Photo- Delhi Capitals (@DelhiCapitals)/Twitter

Meg Lanning WPL: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग को महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है. लेनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीता है. लेनिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 132 टी20आई में खेलते हुए दो शतकों और 15 अर्धशतकों के साथ 36.61 की औसत और 116.37 के स्ट्राइक रेट से 3405 रन बनाए हैं. इन 132 में से 100 मैचों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है. वह ऐसा करने वाली दुनिया की एकमात्र महिला कप्तान हैं. भारतीय बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

दिल्ली का पहला मुकाबला पांच मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा.  लेनिंग किसी डब्ल्यूपीएल टीम की अगुवाई करने वाली तीसरी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं. इससे पहले बेथ मूनी को गुजरात जायंट्स और एलिसा हीली को यूपी वॉरियर्स का कप्तान बनाया गया था.

ऐसा है DC जा पूरा स्क्वाड

DC ने रोड्रिगेज के अलावा शफाली वर्मा, तान्या भाटिया, राधा यादव और शिखा पांडें के रूप में भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को जगह दी है। बल्लेबाज: जेमिमा रोड्रिगेज, मेग लैनिंग, शफाली वर्मा, लॉरा हैरिस, जसिया अख्तर और स्नेहा दीप्ति

गेंदबाज: तीता साधु, तारा नॉरिस और पूनम यादव

विकेटकीपर: तान्या भाटिया और अपर्णा मोंडल

ऑलराउंडर: राधा यादव, शिखा पांडे, मरिजैन कप्प, एलिस कैप्सी, मिन्नू मणि, अरुंधति रेड्डी और जेस जोनासेन

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital