खेल

AUS vs WI: वेस्टइंडीज के लिए ‘काल’ बने Marnus Labuschagne, जड़ा लगातार तीसरा टेस्ट शतक; पहले दिन ऑस्ट्रेलिया 330/3

Australia vs West Indies, 2nd Test: मार्नश लाबुशेन (Marnus Labuschagne) और ट्रेविस हेड (Travis Head) के बीच 199 रन की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट पर 330 रन बनाए. लाबुशेन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन पारियों में अपना तीसरा शतक बनाया और एडिलेड ओवल में नाबाद 120 रन पर खेल रहे हैं. वर्तमान टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज गेंदबाजों को खूब परेशान किया. लाबुशेन की पारी के बदौलत शुरुआत में लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन के अंत तक मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 330 रन है. मार्नश लाबुशेन (120 रन)* और ट्रेविस हेड (114 रन)* पर नाबाद हैं.

लाबुशेन का लगातार तीसरा टेस्ट शतक

सीरीज के पहले टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी लगाने वाले मार्नश लाबुशेन का शानदार फॉर्म जारी है. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में नंबर-1 बने इस बल्लेबाज ने दूसरी बार ये कारनामा किया है. इससे पहले वो 2019 में ऐसा कर चुक हैं. वहीं लाबुशेन से पहले एक और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने ये कारनामा किया था. बता दें, डेविड वॉर्नर ने 2014 और 2015 में ऐसा किया है.

ये भी पढ़ें:  FIFA World Cup 2022 के Quarter-Final का शेड्यूल; सभी 8 टीमें तगड़ी, होगा जोरदार मुकाबला

पहले टेस्ट में भी बनाया था रिकॉर्ड

लाबुशेन ने पहले टेस्ट में भी रिकॉर्ड बनाया था. वे एक ही टेस्ट की पहली पारी में डबल और दूसरी में सेंचुरी जड़ने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने थे. उनसे पहले डग वाल्टर्स और ग्रेग चैपल ही ऐसा कर सके थे. बता दें, इन दिनों न केवल मैदान पर बल्कि लाबुशेन का जलवा वर्ल्ड क्रिकेट पर भी छा रहा है. बुधवार को ही जारी ICC रैंकिंग में ये बल्लेबाज नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने थे. उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट को पीछे छोड़ा.

कैसी रही पहले दिन वेस्टइंडीज की गेंदबाजी?

वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ, जेसन होल्डर और ड्वेन थॉमस को एक-एक विकेट मिले हैं. हालांकि, अन्य गेंदबाजों के हाथ खाली रहे. वेस्टइंडीज की टीम में तो वैसे कई खतरनाक गेंदबाज शामिल है. लेकिन मार्नश लाबुशेन और ट्रेविस हेड की साझेदारी के आगे वो भी बेबश नजर आए.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

6 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

7 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

7 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

20 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

22 minutes ago