खेल

श्रेयंका पाटिल की ‘पावर’ वापसी: चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में बिखेरेंगी जलवा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक महत्वपूर्ण दौरे का बिगुल बज चुका है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इस दौरे में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद एक एकमात्र टेस्ट मैच भी होगा. टीम की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी. इस चयन की सबसे बड़ी खबर स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल की वापसी है, जो लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद मैदान पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं.

मल्टी-फॉर्मेट टूर्नामेंट

दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित मल्टी-फॉर्मेट टूर्नामेंट 15 फरवरी से 9 मार्च तक खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर वनडे और टी20, दोनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान रहेंगी. सीमित ओवरों की सीरीज के बाद 6 मार्च से इकलौता टेस्ट मैच शुरू होगा, जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.

टी20 सीरीज का पहला मैच 15 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 19 फरवरी को कैनबरा के मनुका ओवल में और तीसरा मैच 21 फरवरी को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा.

श्रेयंका की टी20 में वापसी

श्रेयंका ने आखिरी बार टी20 विश्व कप 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद वह अपनी पिंडली, कलाई और अंगूठे में चोटों के कारण करीब 14 महीने तक बाहर रहने के बाद टी20 टीम में वापसी कर रही हैं. ऋचा घोष और जी कमलिनी को सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों के लिए विकेटकीपिंग विकल्प के रूप में नामित किया गया है.

टी20 सीरीज के बाद, ध्यान वनडे सीरीज पर रहेगा, जो 24 फरवरी को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में शुरू होगी. इसके बाद टीमें दूसरे और तीसरे वनडे के लिए होबार्ट के बेलेरिव ओवल जाएंगी, जो क्रमशः 27 फरवरी और 1 मार्च को होने हैं. दौरे का समापन प्रतिष्ठित एकमात्र टेस्ट मैच के साथ होगा, जो 6 से 9 मार्च तक पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा.

किस टीम में कौन?

भारत की टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल.

भारत की वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल.

ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: हैंडशेक विवाद पर बांग्लादेश की सफाई, खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने का आदेश

-भारत एक्सप्रेस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Vaibhav Gupta

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago