खेल

BCCI का बड़ा फैसला, घरेलू क्रिकेट में अब चोटिल खिलाड़ियों की जगह उतर सकता है नया प्लेयर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब बहु-दिवसीय घरेलू टूर्नामेंटों में अगर किसी खिलाड़ी को गंभीर चोट लगती है तो टीम उसकी जगह ‘सब्स्टीट्यूट’ खिलाड़ी उतार सकेगी.
यह नया प्रावधान 28 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी और अंडर-19 सीके नायडू ट्रॉफी से लागू होगा.

क्यों उठाया गया यह कदम?

हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स चोटिल होकर बाहर हो गए थे. दोनों ही खिलाड़ियों की चोट ने मैच का संतुलन बदल दिया और यही वजह रही कि सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई.

इसके बाद ही बोर्ड ने तय किया कि घरेलू स्तर पर खिलाड़ियों और टीमों के हित में चोटिल खिलाड़ियों के लिए स्थानापन्न का नियम लागू किया जाए.

कब मिलेगा सब्स्टीट्यूट का मौका?

नए नियम के अनुसार, अगर किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान मैदान पर गंभीर चोट लगती है, तभी उसकी जगह सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी उतारा जा सकेगा.

  • चोट मैदान के अंदर और खेल के दौरान लगी होनी चाहिए.
  • चोट बाहरी झटके के कारण होनी चाहिए, जैसे फ्रैक्चर, गहरा कट या हड्डी का खिसकना (डिस्लोकेशन).
  • घायल खिलाड़ी अगर मैच के बचे हुए हिस्से में खेलने की स्थिति में नहीं है, तभी यह सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Asia Cup: टी-20 फॉर्मेट में इस खिलाड़ी ने बनाया सबसे ज्यादा बार ‘शून्य’ पर आउट होने का रिकॉर्ड

सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी कैसा होगा?

बोर्ड ने साफ किया है कि स्थानापन्न खिलाड़ी का चयन समान भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी के रूप में होना चाहिए. यानी अगर बल्लेबाज चोटिल हुआ है तो उसकी जगह बल्लेबाज ही उतरेगा और अगर गेंदबाज बाहर हुआ है तो सब्स्टीट्यूट गेंदबाज ही होगा. इस नियम का मकसद खेल का संतुलन बनाए रखना है ताकि किसी टीम को न अनुचित फायदा मिले और न ही नुकसान.

घरेलू क्रिकेट के लिए बड़ा बदलाव

अब तक घरेलू क्रिकेट में केवल फील्डिंग सब्स्टीट्यूट की ही अनुमति थी, लेकिन बल्लेबाजी या गेंदबाजी में चोटिल खिलाड़ी को बदलने का नियम नहीं था. इस वजह से कई बार टीमों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था. अब नए प्रावधान के बाद टीमों को राहत मिलेगी और खिलाड़ियों को भी अतिरिक्त सुरक्षा महसूस होगी.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

42 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

1 hour ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

2 hours ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago