Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Asia Cup: टी-20 फॉर्मेट में इस खिलाड़ी ने बनाया सबसे ज्यादा बार ‘शून्य’ पर आउट होने का रिकॉर्ड

9 सितंबर 2025 से एशिया कप की शुरुआत होने जा रही, जिसे इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. ये फॉर्मेट चौके-छक्को के लिए जाना जाता है. हालांकि इस फॉर्मेट में भी खेलने वाले एक ऐसे खिलाड़ी भी है जिन्होंने सबसे ज्यादा बार ‘शून्य’ पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है.

9 सितंबर 2025 से एशिया कप (Asia Cup) की शुरुआत होने जा रही, जिसे इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. ये फॉर्मेट चौके-छक्को के लिए जाना जाता है. हालांकि इस फॉर्मेट में भी खेलने वाले एक ऐसे खिलाड़ी भी है जिन्होंने सबसे ज्यादा बार ‘शून्य’ पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है.

यह खिलाड़ी बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा हैं, जो तीन बार शून्य पर अपना विकेट गंवा चुके. दिलचस्प बात यह है कि मुर्तजा तीनों बार एक ही संस्करण में बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.

मशरफे मुर्तजा ने एशिया कप-2016 में पांच मुकाबले खेले थे, जिसमें 22.80 की औसत के साथ कुल पांच विकेट अपने नाम किए. भले ही गेंदबाजी में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन संतोषजनक रहा, लेकिन बल्लेबाजी में यह क्रिकेटर कुछ खास नहीं कर सका.

पांचों पारियों में महज 14 रन

मशरफे मुर्तजा पांचों पारियों में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 3.50 की औसत के साथ महज 14 रन ही बना सके. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो ही चौके देखने को मिले.

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में चरिथ असलंका, आसिफ अली, किंचित शाह, कुसल मेंडिस, हार्दिक पांड्या और दासुन शनाका संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. यह खिलाड़ी दो-दो बार बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.

टीम इंडिया का पहला मैच यूएई से होगा

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया का पहला मैच यूएई से होगा, जिसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है. टीम इंडिया ग्रुप चरण का अपना तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी.

ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें हैं, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, हांगकांग-चाइना और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं.

ये भी पढे़ं: Asia Cup T20: टीम का हिस्सा नहीं होंगे Rinku Singh, Shubman Gill भी हो सकते हैं बाहर, पढ़ें पूरा टीम अपडेट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital