खेल

India vs South Africa: एक ही ओवर में फेंकी 13 बॉल, अर्शदीप सिंह के नाम ‘अनचाहा रिकॉर्ड’

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम ‘अनचाहा रिकॉर्ड’ दर्ज हो गया है. मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 13 गेंदें फेंकी. इसी के साथ उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (फुल मेंबर्स) मैच के दौरान एक ही ओवर में सर्वाधिक बॉल फेंकने के मामले में नवीन उल हक के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 10 ओवरों की समाप्ति तक 1 विकेट खकर 90 रन बना चुकी थी. क्विंटन डी कॉक 62, जबकि एडेन मार्करम 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. अर्शदीप सिंह अपना तीसरा ओवर फेंकने आए. इस ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने छक्का लगाया. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने लगातार दो वाइड बॉल फेंकीं. इसके बाद उनकी अगली गेंद पर क्विंटन कोई रन नहीं बना सके.

बल्लेबाजों ने लिया पूरा फायदा

इस ओवर की दो आधिकारिक गेंदें फेंकी जा चुकी थीं. यहां से अर्शदीप सिंह ने लगातार चार वाइड बॉल डालीं. इसके बाद अगली गेंद पर क्विंटन ने सिंगल निकाला. ओवर की शुरुआती 3 आधिकारिक गेंदें डाली जा चुकी थीं. अर्शदीप बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर मार्करम ने 2 रन के लिए दौड़ लगाई, जिसके बाद मार्करम ने सिंगल निकाला.

अब अर्शदीप को ओवर खत्म करने के लिए सिर्फ एक वैलिड बॉल फेंकनी थी, लेकिन एक बार फिर उन्होंने वाइड डाल दी. आखिरकार, अगली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने सिंगल लेकर इस ओवर को खत्म करने में मदद की. इस तरह अर्शदीप के ओवर में कुल 13 गेंदें फेंकी गईं, जिसमें 18 रन बने.

अर्शदीप ने बनाया नया आंकड़ा

अर्शदीप सिंह से पहले अफगानिस्तान के नवीन उल हक साल 2024 में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे के विरुद्ध एक ही ओवर में 13 बॉल फेंक चुके थे. वहीं, साल 2021 में जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के विरुद्ध साउथ अफ्रीका के सिसांदा मेगाला ने एक ओवर में कुल 12 गेंदें फेंकी थीं.

भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. टीम इंडिया सीरीज का पहला मुकाबला 101 रन से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में भारत की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर 2-0 से लीड हासिल करने पर होंगी.

ये भी पढ़ें: ICC Rankings 2025: Ro-Ko का ICC रैंकिंग में दबदबा! बुमराह बनें टेस्ट में नंबर-1, देखें पूरी लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

19 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

30 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

34 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

49 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

50 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago