ICC Rankings 2025: आईसीसी (ICC) की नई रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आता है. हाली ही में जारी हुई आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने टॉप स्थानों पर कब्जा जमाया हुआ है. पहले स्थान पर हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बने हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मजबूती से टिके हुए हैं.
विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन
37 वर्षीय विराट कोहली ने अप्रैल 2021 के बाद से आईसीसी वनडे बैटर्स रैंकिंग का टॉप स्पॉट हासिल नहीं किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी सफल सीरीज ने उन्हें फिर से नंबर-1 पोजिशन के बेहद करीब पहुंचा दिया है. लगातार रन बनाकर उन्होंने रैंकिंग में मजबूत वापसी की है.

रोहित शर्मा की टॉप पर पकड़
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2024 और 2025 के दौरान वनडे में निरंतर प्रदर्शन करते रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका सीरीज में उनके 146 रन ने उनकी शीर्ष रैंकिंग को और मजबूती दी. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर ICC वनडे बैटिंग सूची में भारतीय वर्चस्व कायम रखा है.

गेंदबाजों में भी भारतीय कमाल
आईसीसी टी20 बॉलिंग रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 पर हैं, जबकि टी20 बैटिंग में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं. टेस्ट की बात करें तो जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार फॉर्म के साथ दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं, जो भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है.

ये भी पढ़ें: ‘तुम मेरे राजा…’: हार्दिक पांड्या पर फिदा हुईं माहिका शर्मा, पार्टनर को श्रेय देकर क्रिकेटर ने किया रिश्ते का इजहार
2026 में टीम इंडिया खेलेगी अगली वनडे सीरीज
भारतीय टीम अब इस साल कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेलेगी, इसलिए भारतीय प्लेयर्स की रेंटिंग में कोई भी असर नहीं होगा. जनवरी 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, इसमें एक बार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. उसके बाद फिर से रैंकिंग में कुछ ना कुछ फेरबदल होगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

