खेल

India vs South Africa: ऋषभ पंत के साथ कोलकाता टेस्ट खेलेंगे जुरेल, इस खिलाड़ी को बैठना पड़ सकता है बाहर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की है कि ध्रुव जुरेल ईडन गार्डन्स में ऋषभ पंत के साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 125, 44 और नाबाद 6 रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने पिछले हफ्ते बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत ए की ओर से खेलते हुए नाबाद 132 और नाबाद 127 रन की पारी खेली थी.

टेन डोइशेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, “मुझे नहीं लगता कि आप उन्हें (ध्रुव जुरेल) इस टेस्ट से बाहर रख सकते हैं. जाहिर है कि आप सिर्फ 11 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं. इसलिए किसी अन्य खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा.”

टीम की रणनीति में बड़ा बदलाव

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें संयोजन का अच्छा अंदाजा है. पिछले 6 महीनों में ध्रुव ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए उनका इस हफ्ते खेलना तय है. उन्होंने बीते हफ्ते बेंगलुरु में दो शतक लगाए हैं. मुझे बहुत हैरानी होगी अगर आप इस हफ्ते ध्रुव और ऋषभ को मुकाबले में खेलते हुए न देखें.”

टेन डोइशेट ने बताया है कि जुरेल का खेलना तय है, ऐसे में बैटिंग ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी पहले मैच में नहीं खेल सकते हैं.

उन्होंने कहा, “सबसे अहम बात मैच जीतने के लिए एक रणनीति बनाना है, और फिर अगर आप खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दे सकते हैं, तो यह जरूरी है. नितीश के मामले में हमारा रुख बिल्कुल नहीं बदला है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन मैं कहूंगा कि सीरीज की अहमियत और हमें जिन हालातों का सामना करना पड़ रहा है, उसे देखते हुए, वह इस हफ्ते होने वाले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं.”

ये भी पढ़ें- वाह शेफाली वाह..! वर्ल्ड कप जीत के बाद महिला ओयोग से मिला ऑफर, खुश हो जाएगा क्रिकेट प्रमियों का दिल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

53 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago