खेल

India Vs WI Test Series: तीसरे दिन क्रीज पर जमे कैंपबेल और होप, पारी की हार से बचने के लिए वेस्टइंडीज को 97 रन की जरूरत

India Vs WI Test Series: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 173 रन बना लिए थे. वेस्टइंडीज को पारी की हार से बचने के लिए अब भी 97 रन की जरूरत है.

पहली पारी में बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी करने वाली वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में संघर्ष का माद्दा दिखाया है और भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया है. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 35 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. इस समय ऐसा लग रहा था कि टीम पहली पारी की तरह ही सस्ते में सिमट जाएगी.

लेकिन सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाई होप ने अर्धशतकीय पारियों से टीम की जुझारू क्षमता दिखाई. दोनों अब तक 138 रन की साझेदारी कर चुके हैं.

पारी की हार टालना पहला लक्ष्य

जॉन कैंपबेल 145 गेंद पर 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं शाई होप 103 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर खेल रहे हैं. चौथे दिन जब मैच शुरू होगा, तो इन दोनों का पहला लक्ष्य पारी की हार टालना होगा. बता दें कि अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी. भारत को पहली पारी के आधार पर 270 रन की लीड मिली थी. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 5, रवींद्र जडेजा ने 3, और बुमराह और सिराज ने 1-1 विकेट लिए. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए थे. वहीं शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली थी. साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए थे.


ये भी पढ़ें: IND vs WI: ‘फाइव विकेट हॉल’ के साथ कुलदीप यादव ने रचा इतिहास


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

3 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

5 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

15 minutes ago

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

26 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

37 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

38 minutes ago