देश

तेज प्रताप यादव को कहां की जनता से मतलब है? वोटिंग से पहले खुद किया खुलासा

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का भाई तेजस्वी यादव के साथ विवाद अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है. तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को अब नेटवर्किंग साइट एक्स पर फॉलो भी नहीं करते हैं. इस बीच, उन्होंने महुआ विधानसभा की जनता से मतलब होने की बात कही है.

सिर्फ महुआ की जनता से मतलब

तेज प्रताप यादव ने रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ महुआ की जनता से मतलब है. उन्होंने कहा कि चुनाव का माहौल है तो नेता क्षेत्र और जनता के बीच जाते हैं. महुआ के विधायक मुकेश रौशन के नाम पर भड़के पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि वे फालतू लोगों का नाम नहीं लेना चाहते. कौन एक्टिव है, कौन नहीं है, इससे कोई मतलब नहीं है. मुझे सिर्फ महुआ की जनता से मतलब है.

प्रत्याशियों की सूची कब होगी जारी?

उन्होंने कहा कि महुआ में किसने मेडिकल कॉलेज बनाया, किसने सड़क बनाई, यह सभी लोग जानते हैं. यह छिपने वाली बात नहीं है. इस दौरान उन्होंने नामांकन पर्चा भरने की तिथि को लेकर कहा कि जब नामांकन दाखिल करूंगा तो बता दूंगा. इस क्रम में उन्होंने तेजस्वी यादव को अनफॉलो करने को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया. इससे पहले, नवगठित जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव ने घोषणा की कि उनकी पार्टी 13 अक्टूबर को प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी.

तेज प्रताप कहां से लड़ेंगे चुनाव?

बता दें कि तेज प्रताप यादव को उनके एक फेसबुक पोस्ट पर विवाद के बाद नैतिक और सामाजिक मूल्यों का आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रमुख लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था. पार्टी से निष्कासित होने के बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल बनाया. तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. वर्तमान में वहां से मुकेश रौशन राजद के विधायक हैं. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: ‘अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहूंगा’, सीट शेयरिंग पर बोले जीतन राम मांझी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

4 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

12 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

38 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago