खेल

Chess: 9 साल के बच्चे ने 3 ग्रैंडमास्टर्स को हराया, लेकिन 13 साल की भारतीय खिलाड़ी से हारकर रिकॉर्ड बनाने से चूकें

ब्रिटेन के 9 साल के एथन पैंग ने Vezerkepzo IM tournament में तीन ग्रैंडमास्टर्स को हराकर सभी को चौंका दिया. हालांकि, कई वर्षों के अनुभव रखने वाले इन ग्रैंडमास्टर्स को मात देने के बावजूद, पैंग एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड से चूक गए. उन्हें भारत की 13 वर्षीय अलाना कोलागाटला से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह 2300 रेटिंग अंक हासिल करने वाले सबसे युवा चेस खिलाड़ी बनने से चूक गए. इससे पहले, जून में पैंग 2200 मास्टर रेटिंग अंक हासिल करने वाले सबसे युवा चेस खिलाड़ी बने थे.

9 साल की उम्र में तीन ग्रैंडमास्टर्स को हराया

इस टूर्नामेंट में पैंग ने दूसरे राउंड में स्लोवाकिया के 33 वर्षीय मिलान पचेर, तीसरे राउंड में हंगरी के 48 वर्षीय अत्तिला जेबे और पांचवे राउंड में हंगरी के ही 54 वर्षीय जोल्टन वर्गा को हराया. 9 साल की उम्र में तीन ग्रैंडमास्टर्स को हराने वाले पैंग संभवतः पहले खिलाड़ी हैं. इससे पहले, मौजूदा वर्ल्ड नंबर-6 नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने 2014 में 9 साल की उम्र में दो ग्रैंडमास्टर्स को हराया था.

2300 रेटिंग अंक हासिल करने से चूकें

तीन ग्रैंडमास्टर्स को हराने के बाद पैंग की रेटिंग 2292 तक पहुंच गई थी, लेकिन उनका अगला मुकाबला भारत की 13 वर्षीय चेस खिलाड़ी अलाना कोलागाटला से था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस हार के कारण पैंग 2300 रेटिंग अंक हासिल करने वाले सबसे युवा चेस खिलाड़ी बनने से चूक गए. अलाना कोलागाटला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित और 2022 की महिला FIDE (अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ) मास्टर रह चुकी हैं.

चेस में सबसे कम उम्र में 2300 रेटिंग पॉइंट हासिल करने का रिकॉर्ड अर्जेंटीना के युवा खिलाड़ी ओरो के नाम है, जिन्होंने 9 साल और 6 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. पैंग अब 9 साल और 5 महीने के हो चुके हैं, जिससे इस रिकॉर्ड को तोड़ने का उनका मौका खत्म हो गया. हालांकि, अगर अगले 8 महीनों में वे 2300 पॉइंट हासिल कर लेते हैं, तो वे ऐसा करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं.

विश्व के शीर्ष चेस खिलाड़ी बनने का है सपना

एथन पैंग का सपना विश्व के शीर्ष चेस खिलाड़ी बनने का है, और वे हिकारू नाकामुरा को अपना आदर्श मानते हैं. FIDE की सितंबर 2024 रेटिंग के अनुसार, 9 साल के पैंग 2214 रेटिंग अंकों के साथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ युवा चेस खिलाड़ी हैं. हालांकि, टूर्नामेंट के आखिरी दो राउंड में वे भाग नहीं ले पाए, क्योंकि उन्हें लंदन में अपने स्कूल के नए सत्र की शुरुआत से पहले वहां पहुंचना था.

-भारत एक्सप्रेस 

Prashant Rai

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

30 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

33 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago