देश

कारों में कैंसरकारक केमिकल: एनजीटी ने केंद्र व अन्य विभागों से 8 हफ्तों में जवाब मांगा

देश के सड़कों पर दौड़ रही 99 फीसदी कारों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से कार सवारों को कैंसर का खतरा है. हाल ही में एनजीटी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नेशनल ऑटोमोटिव टेस्टिंग एंड आरएंडडी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्स सहित अन्य विभागों को नोटिस जारी कर 8 सप्ताह में जवाब मांगा है.

इससे पहले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इन केमिकल के असर की जांच करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि उसके पास आवश्यक सुविधा नहीं है. व्यापक स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य पर असर को देखते हुए एनजीटी एक रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञानलेते हुए इस मामले पर सुनवाई कर रहा है. यह मामला सीट फोम और तापमान नियंत्रित रखने के लिए कारों में उपयोग हो रहे केमिकल से जुड़ा है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि टीसीआईपीपी, टीडीसीआईपीपी और टीसीईपी जैसे केमिकल का लंबे समय तक संपर्क में रहने पर कार चालकों, विशेष रूप से बच्चों को कैंसर होने का खतरा है. एनजीटी के सामने यह जानकारी आई है कि सीट फोम और तापमान नियंत्रित रखने के लिए किए गए उपायों में इन केमिकल का उपयोग होता है. इससे लंबे समय तक कार में मौजूद रहने पर कार चालकों, खासतौर पर बच्चों को कैंसर होने का खतरा होता है.

ये भी पढ़ें- कॉलेजियम की सिफारिश के बावजूद HC के जजों की नियुक्ति नहीं किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

1 minute ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

16 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

48 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

48 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

56 minutes ago