मनोरंजन

Amitabh Bachchan संग जया की शादी नहीं कराना चाहते थे पंडित, ससुर ने बरसों बाद बताई ये बात

Amitabh Bachchan Wedding: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड की जोड़ी हमेशा से ही चर्चा में रही हैं. दोनों की शादी 1973 में हुई थी. शादी को 51 साल हो गए हैं और आज भी दोस्त की तरह साथ रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब अमिताभ और जया की शादी हुई थी तो पंडितों ने इसका विरोध किया था? आइए जानते हैं इस किस्से के बारें में-

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने शादी का फैसला बहुत जल्दबाजी में लिया था. जया के पिता ने अमिताभ से उनकी शादी के बारे इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ में एक लेख लिखा है. जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे पंडित शादी के वक्त विरोध करने लगे थे.

पंडित ने क्यों किया था विरोध

जया के पिता ने लेख में लिखा था कि, हम बंगाली हैं इसलिए जया की मां चाहती थी कि शादी में पंडित बंगाली ही हो, लेकिन पंडित मिल ही नहीं पाया. लेकिन जब बहुत मुश्किल से हमें एक बंगाली पंडित मिला तो वह अमिताभ और जया की शादी में हंगामा करने लगा. वह नहीं चाहता था कि कोई बंगाली लड़की किसी दूसरी कास्ट में शादी करे. लेकिन जैसे-तैसे मामला सुलझा और फिर दोनों की शादी हो गई.’

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी बहुत ही प्राइवेट रखी गई थी. इसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हो पाए थे. शादी के अगले दिन कपल लंदन चले गए थे. उनके घर लौटने के बाद परिवार ने रिसेप्शन पार्टी रखी थी. बता दें कि, अमिताभ और जया की शादी मुंबई में ही हुई थी.

शादी के बाद भी अमिताभ का रेखा से था अफेयर

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते में शादी के बाद कई सारी अड़चने आई लेकिन बावजूद इसके जया ने उनका कभी साथ नहीं छोड़ा. बता दें कि, शादीशुदा होने के बावजूद अमिताभ का रेखा से अफेयर चला था. एक्टर ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. एक बार जया ने रेखा को अपने घर बुलाया और उनसे अमिताभ बच्चन को कभी ना छोड़ने की बात कही. इसके बाद रेखा और अमिताभ हमेशा के लिए अलग हो गए.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की ठुकराई वो फिल्म जिससे रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे विनोद खन्ना, बनी करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

जया के पिता को शादी से थी आपत्ति?

जया के पिता ने इस बात का जिक्र भी किया कि वो इस शादी से नाराज नहीं थे, क्योंकि उनके पास ऐसा करने के लिए कोई कारण ही नहीं था. उन्होंने लिखा, “मैं एक कारण जानना चाहूंगा कि क्यों मेरी पत्नी या मैं दोनों की शादी का विरोध करते. अमिताभ एक प्यारा लड़का था और है. उन्होंने फिल्मों की दुनिया में आने के लिए कड़ा संघर्ष किया.” तमाम तारीफें करने के बाद उन्होंने लिखा, “यह उनका जीवन है. हम कौन होते हैं काम में रुकावट डालने वाले? अगर वे खुश हैं, तो हमें भी खुश रहना चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago