LA 2028 Olympics: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! 128 साल बाद ये खेल एक बार फिर ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है और इस बार मंच होगा अमेरिका का लॉस एंजेलिस.
साल 2028 के समर ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी तय हो चुकी है, और अब इसके मुकाबलों की तारीखें भी सामने आ गई हैं.
ओलंपिक में क्रिकेट के मुकाबले लॉस एंजेलिस से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पोमेना (Pomona) शहर के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में खेले जाएंगे. मुकाबलों की शुरुआत 12 जुलाई 2028 से होगी और पदक मुकाबले 20 जुलाई (महिला) और 29 जुलाई (पुरुष) को खेले जाएंगे.
ओलंपिक आयोजन समिति ने साफ किया है कि अधिकतर दिन दो मुकाबले होंगे यानी डबल हेडर होंगे. लेकिन 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं खेला जाएगा. कार्यक्रम को इस तरह से तैयार किया गया है कि खिलाड़ियों को पर्याप्त रेस्ट मिले और दर्शकों को भी भरपूर रोमांच मिल सके.
इस बार पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी. हर टीम में 15 खिलाड़ी होंगे, यानी कुल 90 क्रिकेटर ओलंपिक में खेलने का मौका पाएंगे. कौन-कौन सी टीमें होंगी, इसका ऐलान आईसीसी और ओलंपिक समिति मिलकर जल्द करेंगे.
क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की मांग कई सालों से उठ रही थी. आखिरकार 2023 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने क्रिकेट समेत बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्स) और स्क्वॉश को 2028 के ओलंपिक में शामिल करने की मंजूरी दे दी.
इस फैसले के पीछे वजह है, खेलों को ज्यादा ग्लोबल बनाना और युवाओं को इससे जोड़ना. खासकर भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे क्रिकेट-प्रेमी देशों में ओलंपिक को ज्यादा लोकप्रिय बनाने की उम्मीद है.
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में क्रिकेट की वापसी पहले ही हो चुकी है. 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था, जबकि 2023 के एशियन गेम्स में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें- भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने किंग चार्ल्स III से की मुलाकात
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…