Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अब कनाडा में भी कार्रवाई की मांग उठने लगी है. कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की जा रही है. सरकार ने बिश्नोई गैंग पर कनाडा में हिंसा, टारगेट किलिंग और ड्रग्स की तस्करी करने जैसे आरोप लगाए हैं.
अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ और पब्लिक सेफ्टी और इमरजेंसी सर्विस मंत्री माइक एलिस ने बिश्नोई गैंग पर देश में खतरनाक गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए. यह संगठन अपने अंतरराष्ट्रीय पहुंच की वजह से कनाडा और अन्य देशों में हत्याओं को अंजाम दे रहा है.
डेनियल स्मिथ और माइक एलिस ने अपने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल नेटवर्क है. इस गैंग का काम कनाडा सहित कई देशों में टारगेट किलिंग, ड्रग्स की तस्करी, हिंसा फैलाना और उगाही करना है. इस गैंग का वैश्विक पहुंच है, इस वजह से गैंग और ज्यादा खतरनाक हो जाता है.
बता दें कि, अल्बर्टा पहला प्रांत नहीं है जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. इससे पहले ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने भी इस संगठन पर कार्रवाई करने और इसे आतंकवादी संगठन घोषित किये जाने की मांग की थी. ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने कहा कि आतंकवादी संगठन घोषित किये जाने पर इस संगठन के लोगों से जांच एजेंसियों को अपराधियों से निपटने में मदद मिलेगी.
ब्रिटिश कोलंबिया के प्रमुख डेविड एबी ने कहा था कि इस संगठन के द्वारा शहरों में गोलीबारी, जबरन वसूली और आगजनी की घटना जैसे संगीन अपराध किये गए. यह सिर्फ ब्रिटिश कोलंबिया ही नहीं बल्कि, एडमॉन्टन और ब्रैम्पटन जैसे शहरों में भी हो रहा है. इसलिए इस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए.
अल्बर्टा प्रीमियर ने कहा कि इस गिरोह की गतिविधियों दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं. इन्हें ना तो इंटरनेशनल सीमाओं के बारे में पता है और ना ही ये उनका सम्मान करते हैं. हम इनसे कहना चाहते हैं कि आपका अल्बर्टा में स्वागत नहीं है.
उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि बिश्नोई गैंग की गतिविधियों की वजह से पूरा साउथ एशिया समुदाय डरा हुआ है. हम ऐसे आतंकवादी संगठनों को अल्बर्टा के लोगों को निशाना बनाने और उनका शोषण करने से रोकेंगे. हम इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.
अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ और पब्लिक सेफ्टी और इमरजेंसी सर्विस मंत्री माइक एलिस ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मांग की है कि इस गैंग के खिलाफ वो तुरंत कार्रवाई कर सभी कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चि करें.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…