खेल

मोहम्मद शमी को हर माह देने होंगे इतने लाख रुपये. जानिए कितना है शमी का नेटवर्थ ?

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के तलाक के मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. ये मामला फिर से चर्चा का विषय बन गया है. अब इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. हाईकोर्ट के फैसले के बाद शमी को पत्नी और बेटी को भरण-पोषण के लिए हर माह चार लाख रुपया देना होगा.

पहले ये राशी 1.30 लाख रुपये हर माह देते थे. बता दें हसीन जहां ने पहले भरण-पोषण के लिए 10 लाख रुपये प्रति माह की मांग की थी. इसमें हसीन ने 7 लाख रुपया खुद के लिए और तीन लख रुपया अपनी बेटी के लिए मांग की थी.

कितना है शमी का नेटवर्थ ?

2025 तक मोहम्मद शमी की कुल संपत्ति लगभग 55 करोड़ से 65 करोड़ रुपये के बीच है, जो लगभग 78 मिलियन डॉलर के बराबर है. उनकी यह संपत्ति मुख्य रूप से क्रिकेट से मिलने वाले वेतन, आईपीएल के अनुबंध और ब्रांड एंडोर्समेंट से आई है. शमी ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करने के लिए अच्छी खासी फीस लेते हैं.

क्या है पूरा मामला ?

हसीन जहां ने 2018 में शमी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि शमी ने उनसे दहेज की मांग की और उनके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, हसीन ने शमी पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया था.

मामले की टाइमलाइन

– 2014 में मोहम्मद शमी और हसीन जहां का विवाह हुआ था.

– 2018 में हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा और व्यभिचार के आरोप लगाए.

–तब कोर्ट ने शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसे बाद में सत्र न्यायालय ने स्थगित कर दिया.

-जुलाई 2025 में कोलकाता हाईकोर्ट ने शमी को अपनी पत्नी हसीन जहां को 1.5 लाख रुपये और बेटी को 2.5 लाख रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया.

हालांकि पत्नी हसीन ने शमी से 10 लाख रुपये प्रति माह की गुजारा भत्ता देने की मांग की थी, जिसमें से 7 लाख रुपये उनके लिए और 3 लाख रुपये अपनी बेटी के लिए थीं.  पर कोर्ट ने इस मांग को खारिज करते हुए केवल 4 लाख रुपये देने का ही निर्देश दिया.

हसीन जहां के आरोप

हसीन जहां ने शमी पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाया गया था. वो शमी के खिलाफ अवैध संबंध रखने और घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए चुकी हैं. हसीन ने शमी पर बीसीसीआई टूर के दौरान होटल में कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है.

शमी का पक्ष

शमी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि हसीन के आरोप उन्हें बदनाम करने के लिए लगाए गए हैं.

अब देखना यह है कि आगे यह मामला कैसे सुलझता है और दोनों पक्षों के लिए क्या परिणाम निकलता है? शमी के फैंस उनके लिए चिंतित हैं और उनके जल्द ही इस मामले से मुक्त होने की कामना कर रहे हैं.

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

39 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago