बिजनेस

मारुति सुजुकी का जून में निर्यात ऑल-टाइम हाई पर रहा…5,27,861 यूनिट्स की हुई बिक्री

देश की कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने जून 2025 में भारत से 37,842 वाहनों का निर्यात किया है.  यह कंपनी द्वारा वाहन निर्यात का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, जो दिखाता कि मारुति सुजुकी की वैश्विक स्तर पर उपस्थिति बढ़ रही है.

निर्यात सहित कंपनी ने बीते महीने 1,67,993 यूनिट्स की बिक्री की है. इसमें से 1,21,339 यूनिट्स वाहन घरेलू बाजार में बेचे हैं, जबकि 8,812 यूनिट्स दूसरी वाहन कंपनी को बेचे गए हैं. घरेलू बाजार की बिक्री में 1,18,906 यात्री वाहन और 2,433 लाइट कमर्शियल वाहन (एलसीवी) शामिल हैं.

पिछले साल जून में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,39,918 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री की थी, जबकि 31,033 यूनिट्स का निर्यात किया था.

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 5,27,861 यूनिट्स की बिक्री की

कंपनी ने जून में मिनी सेगमेंट (ऑल्टो, एस-प्रेसो) के तहत 6,414 यूनिट्स, कॉम्पैक्ट सेगमेंट (बलेनो, स्विफ्ट, वैगनआर, डिजायर, इग्निस, सेलेरियो)में 54,177 यूनिट्स, मध्यम आकार की सेडान (सियाज) के 1,028 यूनिट्स, यूटिलिटी वाहन सेगमेंट (ब्रेजा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, अर्टिगा, एक्सएल6, इनविक्टो) के तहत 47,947 यूनिट्स, वैन सेगमेंट (ईको) के तहत 9,340 यूनिट्स और लाइट कमर्शियल वाहन सेगमेंट (सुपर कैरी) के तहत 2,433 यूनिट्स की बिक्री की थी.

अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कंपनी ने 5,27,861 यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 5,21,868 यूनिट्स से थोड़ी अधिक है. घरेलू पीवी बिक्री 3,93,572 यूनिट्स पर रही, जबकि तिमाही के लिए निर्यात 96,972 यूनिट्स तक पहुंच गया है.

2019 के बाद से कारों की कीमतों में 70% वृद्धि

मारुति सुजुकी के कॉरपोरेट मामलों के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राहुल भारती ने कहा, “यात्री वाहनों की बिक्री में मंदी काफी हद तक छोटी कारों की बिक्री में भारी गिरावट के कारण है. ऐतिहासिक रूप से यात्री वाहनों की बिक्री जीडीपी वृद्धि के 1.5 गुना से बढ़ती थी. लेकिन अब 6.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के बाद भी कार बाजार लगभग सपाट है. ऐसा इसलिए है क्योंकि छोटी कार सेगमेंट विकास में बिल्कुल भी भाग नहीं ले रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “2019 के बाद से उद्योग में प्रवेश स्तर की कारों की कीमत में 70 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जो बड़े पैमाने पर सख्त नियमों कारण है. वहीं, इसी अवधि में छोटी कारों की बिक्री में 70 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है.”


ये भी पढ़ें: भारत का लौह अयस्क उत्पादन 0.6 प्रतिशत बढ़कर पहुंचा 53 मिलियन मीट्रिक टन, कोयला उत्पादन भी 16.4% बढ़ा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

9 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

35 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

38 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

51 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

52 minutes ago