Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kolkata High Court

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों को अनफ्रीज करने की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कोलकाता हाईकोर्ट को मामले की त्वरित सुनवाई का निर्देश दिया है.

कोलकाता हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को जांच में पूरा सहयोग करने और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर वॉइस सैंपल देने का निर्देश दिया.

कोलकाता हाई कोर्ट ने ईडी द्वारा फ्रीज किए गए टीएमसी के तीन बैंक खातों को रोजमर्रा के खर्च के लिए इस्तेमाल करने की सशर्त अनुमति दे दी है. कोर्ट ने मामले में एक कोर्ट अधिकारी नियुक्त किया है.

Kolkata High Court TMC Case: बागी विधायकों की शिकायत पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 440 करोड़ रुपये के लेनदेन वाले तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है. इस मामले में कोलकाता हाई कोर्ट ने पार्टी को तुरंत राहत देने से मना कर दिया है.

कोलकाता हाई कोर्ट ने भवानीपुर सीट के चुनावी नतीजों को चुनौती देने वाली ममता बनर्जी की याचिका स्वीकार कर ली है. कोर्ट ने चुनाव आयोग को क्षेत्र के CCTV फुटेज, EVM और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में राज्य सरकार और पुलिस की नाकामी पर कड़ा रुख अपनाया है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यदि स्टेट मशीनरी असफल होती है तो कोर्ट कार्रवाई करेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले में आदेशों के पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है.

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शमी समेत अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है.

India Bangladesh Border: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया है कि वह नौ सीमावर्ती जिलों में अधिग्रहित जमीन 31 मार्च तक BSF को सौंपे. अदालत ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च है और देरी का कोई औचित्य नहीं है.