खेल

Cuttack India-SA T20: क्या बुमराह-हार्दिक के विकेटों का शतक होगा पूरा?

टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. मंगलवार को पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मैच में विकेटों का शतक लगा सकते हैं.

टी20 विकेटों का शतक की संभावना

जसप्रीत बुमराह ने अब तक 80 टी20 मैचों की 77 पारियों में 99 विकेट लिए हैं. कटक टी20 में 1 विकेट और लेते ही उनके 100 विकेट पूरे हो जाएंगे. पूरी संभावना है कि बुमराह कटक में टी20 विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे.

हार्दिक पांड्या एशिया कप के बाद कटक टी20 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. हार्दिक ने 120 मैचों की 108 पारियों में 98 विकेट लिए हैं. 2 और विकेट हासिल करते ही पांड्या के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे हो जाएंगे.

भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में चौथे सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं. चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं. उन्होंने 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेला है. टी20 में भारत में पांचवें सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं. भुवनेश्वर ने 87 मैचों में 90 विकेट लिए हैं. भुवी ने 2022 के बाद से कोई टी20 नहीं खेला है.

कटक में बढ़ेंगा रोमांच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में होने वाले पहले टी20 मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज जीती थी, जबकि वनडे सीरीज में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी. ऐसे में टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम को मुश्किल समय देने के लिए तैयार है.

वहीं, डेविड मिलर और एनरिक नॉर्किया के शामिल होने से दक्षिण अफ्रीका की टीम मजबूत हुई है. वहीं भारतीय टीम में भी शुभमन गिल की वापसी हुई है. गिल इंजरी की वजह से वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहे थे.

ये भी पढ़ें: IND VS SA: कटक में टी20 धमाका! पिच देगी उछाल या बरसेगा रन, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

22 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

31 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

47 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 hour ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

1 hour ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 hour ago