खेल

CWG 2026: कल 10 के 10 बॉक्सरों ने जीता अपना सेमीफाइनल, क्या आज ‘गोल्डन हुक’ से रचा जाएगा इतिहास?

CWG 2026 Boxing Finals India: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) की मुक्केबाजी रिंग से ऐसी खबर आई है, जिसने भारतीय खेल इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से नया अध्याय लिख दिया है. दरअसल बीते दिन यानी शुक्रवार को रिंग में उतरे भारत के सभी 10 के 10 मुक्केबाजों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में एंट्री मार ली है!

इस एतिहासिक पंच के साथ ही भारत के 10 मेडल पक्के हो चुके हैं और अब आज सभी भारतीय मुक्केबाज़ अपने गोल्डन पंच के ज़रिए 10 के 10 गोल्ड मेडल भारत की झोली में डालने के इरादे से रिंग में उतरेंगे.

ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाजों ने जमाई धाक

कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारतीय मुक्केबाजों का यह अब तक का सबसे खतरनाक और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले भारत का बेस्ट रिकॉर्ड गोल्ड कोस्ट 2018 में बना था, जहां भारतीय बॉक्सरों ने कुल 9 मेडल (3 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज) जीते थे. लेकिन ग्लासगो में भारतीय फाइटर्स ने इस रिकॉर्ड को ताश के पत्तों की तरह बिखेरते हुए कम से कम 10 मेडल (अब केवल गोल्ड या सिल्वर) अपने नाम तय कर लिए हैं.

सेमीफाइनल में कैसा रहा मुक्केबाजों का गदर?

रिंग के भीतर भारतीय मुक्केबाजों ने अपने विरोधियों पर ऐसा दबाव बनाया कि दुनिया देखती रह गई:

लवलीना बोरगोहेन (75kg): ओलंपिक मेडल विजेता लवलीना ने तुवालु की तरोना ताफाकी को 5-0 से एकतरफा धोकर अपने पहले CWG फाइनल में जगह बनाई.

अरुंधति चौधरी (70kg): वर्ल्ड नंबर-2 अरुंधति ने बड़ा उलटफेर करते हुए 2022 की डिफेंडिंग गोल्ड मेडलिस्ट वेल्स की रोसी एकल्स को 4-0 से चित कर दिया.

साक्षी चौधरी (51kg) और प्रीति पवार (54kg): दोनों स्टार्स ने क्रमशः कनाडा की एंबर और जाम्बिया की कैथरीन को 5-0 के अंतर से पछाड़कर फाइनल का टिकट कटाया.

जैस्मिन लंबोरिया (57kg): जैस्मिन ने तो लेसोथो की फाइटर को आरएससी (RSC – रिफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट) के जरिए धकेल कर मैच बीच में ही खत्म कर दिया.

पुरुषों का भी दबदबा: सचिन सिवाच (60kg), जादुमणि सिंह (55kg), प्रिया घनघस (60kg), अंकुश पंघाल (80kg) और सुपर हैवीवेट में नरेंद्र बेरवाल (+90kg) ने 5-0 के एकतरफा फैसलों से अपने-अपने मैच जीतकर तिरंगा लहराया.

आज के मुख्य मेडल इवेंट्स का टाइम-टेबल

समय खेल इवेंट
दोपहर 2:40 बजे एथलेटिक्स पुरुषों का ट्रिपल जंप फाइनल
दोपहर 3:00 बजे एथलेटिक्स महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल
दोपहर 3:30 बजे बॉक्सिंग महिलाओं का 54kg फाइनल
दोपहर 3:45 बजे बॉक्सिंग महिलाओं का 57kg फाइनल
शाम 4:15 बजे बॉक्सिंग पुरुषों का 55kg फाइनल
रात 9:00 बजे से बॉक्सिंग महिला बॉक्सिंग फाइनल क्लैश
रात 10:00 बजे से बॉक्सिंग पुरुष बॉक्सिंग फाइनल
रात 11:35 बजे एथलेटिक्स पुरुषों का पोल वॉल्ट फाइनल
देर रात 12:15 बजे (2 अगस्त) एथलेटिक्स पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल
देर रात 1:50 बजे (2 अगस्त) एथलेटिक्स मिक्स्ड 4×400m रिले फाइनल

देखिए 10 गोल्ड मुकाबलों का शेड्यूल (CWG 2026 Boxing Finals India)

आज (1 अगस्त) दोपहर से लेकर देर रात तक भारतीय मुक्केबाज़ रिंग में ‘गोल्डन हुक’ लगाने उतरेंगे.

जादुमणि सिंह (55kg) VS जे डिक्सन (ऑस्ट्रेलिया)

सचिन सिवाच (60kg) VS ट्राईअगेन नडेवेलो (नामीबिया)

अंकुश पंघाल (80kg) VS डिमेजी शिट्टू (इंग्लैंड)

नरेंद्र बेरवाल (+90kg) VS दमार थॉमस (इंग्लैंड)

साक्षी चौधरी (51kg) VS रूबी व्हाइट (इंग्लैंड)

प्रीति पवार (54kg) VS स्कारलेट डेलगाडो (कनाडा)

अरुंधति चौधरी (70kg) VS चैंटल रीड (इंग्लैंड)

जैस्मिन लंबोरिया (57kg) VS माइकेला वॉल्श (उत्तरी आयरलैंड)

लवलीना बोरगोहेन (75kg) VS एमा-सू ग्रीनट्री (ऑस्ट्रेलिया)

प्रिया घनघस (60kg) VS मैरी-बाथौल अल-अहमदिया (कनाडा)

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago