देश

‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं… मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई’, पीएम को अपशब्द कहने वाली लड़की का माफीनामा, VIDEO वायरल

Ruchika Apology Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चर्चा में आई छात्रा रुचिका सिंह का एक माफीनामे वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रुचिका हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांगती नजर आ रही है. वह कहती है कि उससे बड़ी गलती हो गई और उसे अपने शब्दों पर गहरा पछतावा है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

लोगों को प्रभाव में आकर कहा अपशब्द- रुचिका

वीडियो में खुद को 15 वर्ष की बताने वाली रुचिका कहती है कि वह 23 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी. वहां से वे लोग जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में पहुंच गए. उसके अनुसार, प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों के प्रभाव और माहौल में आकर उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे शब्द कह दिए, जो बिल्कुल नहीं कहने चाहिए थे. उसने कहा कि यह उसकी जिंदगी की पहली और आखिरी ऐसी गलती है और वह पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगती है.

पीएम ने भी शेयर किया वीडियो संदेश

रुचिका का यह वीडियो उस समय सामने आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा बेहद दुखद थी. इसके बावजूद उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी गलतियों से सीखने और उन्हें सुधारने का अवसर मिलना चाहिए. इसी भावना के साथ उन्होंने संबंधित छात्रों को माफ करने की बात कही.

रुचिका के खिलाफ दर्ज है FIR

इस मामले में 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में रुचिका सिंह के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. बाद में यह मामला जांच के लिए दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने भेज दिया गया.


ये भी पढ़ें: दांत से जीभ कट जाए तो दांत नहीं तोड़ते…! CJP के प्रोटेस्ट में भद्दे कमेंट कसने वालों पर क्या बोले पीएम मोदी?


जानकारी के मुताबिक, रुचिका अपनी मां के साथ नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहती थी, लेकिन प्रदर्शन के बाद से वह अपने फ्लैट पर नहीं लौटी है. पुलिस सोसाइटी पहुंचकर लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है. वहीं, प्रदर्शन आयोजित करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने एफआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपत्तिजनक भाषा का समर्थन नहीं किया जा सकता, लेकिन ऐसे मामलों में आपराधिक मुकदमे के बजाय मानहानि जैसे कानूनी विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago