खेल

IPL 2023: पहले 6 मैचों में बनाए सिर्फ 47 रन, अब मौका मिला तो ठोका अर्धशतक

Prithvi Shaw Return: आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का परफॉर्मेंस सबसे अलग रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि ये कहना बहुत मुश्किल था कि कब ये टीम फीस्ड्डी निकले तो कब बड़ी-बड़ी टीमों की हवा टाइट करदे. आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में सबसे लास्ट में काबिज दिल्ली के लिए इस सीजन में बाकी बचे मैच केवल औपचारिकता है क्योंकि ये टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई. इस बीच लीग स्टेज में अपने 13वें मैच में इस टीम ने बड़ा बदलाव किया और एक ऐसे खिलाड़ी को जगह दी जिसे खराब फॉर्म की वजह से प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया था.

बता दें, पंजाब और दिल्ली के बीच खेले जा रहे  मैच के लिए डीसी ने प्लेइंग-11 इलेवन में कुछ बदलाव किये क्योंकि ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी चोट के कारण बाहर हो गए. दिल्ली के प्लेइंग-11 में सबसे बड़ा बदलाव रहा पृथ्वी शॉ का नाम.

6 मैचों तक बाहर, अब की धमाकेदार वापसी

पृथ्वी शा ने IPL 2023 की शुरुआत बेहद खराब की. दिल्ली ने उन्हें शुरुआती 6 मैचों में प्लेइंग-11 में मौका दिया लेकिन इस खिलाड़ी ने टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इन 6 पारियों में वह सिर्फ 47 रन ही बना सके थे जबकि 2 बार वह खाता भी नहीं खोल सके थे. मगर अब देर से ही सही लेकिन पृथ्वी का बल्ला चला और पंजाब के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी के दम पर पृथ्वी शॉ ने अपनी फॉर्म वापसी के संकेत तो दिए लेकिन अब भी उनकी बल्लेबाजी में वो इम्पैक्ट नजर नहीं आया.

बीते कुछ समय से ये बल्लेबाज टीम इंडिया में वापसी के लिए जतन कर रहा है लेकिन आईपीएल में अच्छा परफॉर्म कर के पृथ्वी के पास मौका था मगर वो इस मौके का फायदा नहीं उठा सके. ऐसे में उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: VIDEO, IPL 2023: ‘मैच बाद में देख लेंगे, हम तो तुम्हें देखने आए हैं’.., चीयरलीडर्स के साथ हुई बदतमीजी

दिल्ली ने पंजाब को दिया 214 रन का टारगेट

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 213 रन बनाए. टीम ने सीजन में पहली बार 200 का आंकड़ा पार किया है. राइली रूसो ने 37 बॉल में 82 रन बनाए. वहीं पृथ्वी शॉ 54 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले, कप्तान डेविड वॉर्नर 31 बॉल पर 46 रन बनाकर आउट हुए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

38 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago