देश

Jammu-Kashmir के उधमपुर के गेहूं किसान फसलों की थ्रेशिंग के लिए अपना रहे आधुनिक तकनीक

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के दूरदराज के कंबल डंगा पंचायत के किसान ट्रैक्टर थ्रेशर से अपनी फसलों की कुटाई करवा रहे हैं. किसानों ने इसका पहली बार इस्तेमाल कर कहा कि यह मशीन हमारा समय और ऊर्जा बचाती है. पहले वहां के ग्रामीण क्षेत्रों में थ्रेशर मशीन उपलब्ध न होने के कारण किसान अपने हाथ से गेहूं की फसल की कुटाई करते थे. वहीं फसल की मात्रा अधिक होने की वजह से इसमें 9 से 10 दिन लग जाते थे. किसानों का कहना है कि अब आधुनिक थ्रेशर की मदद से गेहूं की फसल को कुटने में मात्र दो से तीन घंटे का समय लगता है.

कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने कि लिए सरकार की पहल

केंद्र शासित प्रदेश के कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने की जम्मू और कश्मीर सरकार की योजना के तहत उन्हें ये ट्रैक्टर-थ्रैशर मशीनें मिलती हैं. कंबल डंगा पंचायत के एक युवा किसान अशोक कुमार ने कहा कि लंबे समय तक उन्हें गेहूं की फसल काटने के दौरान कठिनाई का सामना करना पड़ा, क्योंकि वह सब कुछ मैन्युअल रूप से करते थे और इसमें बहुत लंबा समय लगता था, लेकिन सरकार के आधुनिकीकरण के अभियान के लिए धन्यवाद. कृषि क्षेत्र में अब गेहूं की पेराई करना आसान हो गया है.

इसे भी पढ़ें: इनोवेटिव इंडिया समिट 2023: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय को ‘चाणक्य अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

समय की बचत

जिला उधमपुर की सरपंच पंचायत हलका कंबल डंगा शशि पॉल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण से किसानों का काम आसान हो गया है. उन्होंने कहा कि जिस काम में 9-10 दिन लगते थे, वह अब घंटों में सिमट कर रह गया है. कृषि विस्तार अधिकारी संजीव गुप्ता ने कहा कि वे यहां की 21 पंचायतों को कवर करते हैं और कृषि  अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में यहां जिला उधमपुर की कंबल डांगा पंचायत में गेहूं की फसल की कूटाई करते हैं. उधमपुर में उपमंडल कृषि अधिकारी शिव पुरुषोत्तम ज्योति ने कहा कि इस साल हुई बंपर फसल के कारण वे किसानों को हाईब्रिड बीज देते हैं. हालांकि, हाल ही में हुई बेमौसम बारिश ने यहां कुछ फसलों को नुकसान पहुंचाया है.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

20 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

35 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

1 hour ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago