भारत एक्स्प्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय को ‘चाणक्य अवार्ड’ से सम्मानित किया गया
दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में मंगलवार को इनोवेटिव इंडिया समिट- 2023 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया. इस अवसर पर भारत एक्स्प्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय को खासतौर पर ‘चाणक्य अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान भारत एक्स्प्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने कहा कि श्रद्धा समर्पण और विश्वास से ही चमत्कार होता है.
सम्मान हमेशा बड़ा होता है
भारत एक्स्प्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने इस अवसर पर कहा कि, “मैं हमेशा कहता हूं कि सम्मान व्यक्ति विशेष की जिम्मेदारी बढ़ाते हैं. जब आपको कोई भी सम्मान मिले वह हमेशा बड़ा होता है और जब आपके काम का एप्रोप्रिएशन हो तो आपको और ज्यादा हंबल बनाता है. तो रणनीति यही है कि अपने काम को जितना मन से मैं करता हूं और ज्यादा मन से करूं और जो मेरा एक लक्ष्य है कि भारत एक्सप्रेस एक बड़ा परिवार बने तो अभी तक 5000 लोग पूरे देश में जुड़े हैं इस नेटवर्क के साथ.”
भारत एक्सप्रेस से 50000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने अपने चैनल के बारे में बताते हुए कहा कि, “जब मैने चैनल की घोषणा की थी अक्टूबर 2022 में तब मैंने बोला था कि कम से कम 50000 लोग जुड़ेंगे इस नेटवर्क के साथ तो मेरा टार्गेट है कि आने वाले 2 साल में इतने लोग जुड़ें. मीडिया जगत मैं बहुत अच्छा काम होने जा रहे हैं. भारत एक्सप्रेस बहुत जल्द अपने अंग्रेजी चैनल और अपने बिजनेस चैनल के साथ मार्केट में आने वाला है. इसकी घोषणा जल्द होगी.”
दिल्ली में आयोजित हुए इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस सम्मेलन में देश के सर्वोच्च वैचारिक नेतृत्वकर्ता एक मंच पर आए और भारत की वृद्धि में अपने योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. इस समिट में 9 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…