खेल

रिजवी ने खेली 90 रन की तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी है. इस जीत के साथ दिल्ली ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा जमा लिया है.

मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही. तीसरे ओवर तक रयान रिकलटन (9) और तिलक वर्मा (0) के विकेट जल्दी गिर गए, और टीम सिर्फ 18 रन ही जोड़ पाई थी.

फिर सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली और रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की. रोहित ने 26 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 5 चौके शामिल थे, जबकि सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके थे.

इसके अलावा नमन धीर ने 28 रन और मिचेल सेंटनर ने नाबाद 18 रन जोड़े. मुंबई की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट लिया.

दिल्ली कैपिटल्स का जबरदस्त जवाब

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत भी हिचकिचाती रही. 1.4 ओवर में ही टीम ने 2 विकेट खो दिए और स्कोर महज 7 रन था. फिर पथुम निसांका और समीर रिजवी ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर मैच में वापसी कराई. निसांका ने 30 गेंदों में 44 रन बनाए. इसके बाद रिजवी और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की कगार पर ले आए.

रिजवी अपने आईपीएल करियर का पहला शतक चूक गए, उन्होंने 51 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 7 चौके शामिल थे. मिलर ने नाबाद 21 रन खेलते हुए दिल्ली को 11 गेंद शेष रहते जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें- पॉइंट्स टेबल में मची खलबली! ऋतुराज की कप्तानी पर संकट? लगातार दूसरी हार से सन्नाटे में चेन्नई

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

10 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago