खेल

DPL में भिड़े दिग्वेश राठी और नितीश राणा, दो बार हुआ बवाल, हाथापाई तक पहुंचा मामला, महिला अंपायर ने कराया बीच-बचाव

DPL 2025 Players loses Cool: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) का एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार को रोमांच और विवाद दोनों वजहों से सुर्खियों में रहा. वेस्ट दिल्ली लायन्ज और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के बीच खेले गए इस मैच में खिलाड़ियों के बीच दो बार झड़प हुई. हालांकि, नितीश राणा की विस्फोटक पारी की बदौलत वेस्ट दिल्ली ने मैच 7 विकेट से जीत लिया और क्वालिफायर-2 में अपनी जगह बना ली.

कृष्ण यादव का आउट होना बना बवाल

11वें ओवर में साउथ दिल्ली के बल्लेबाज कृष्ण यादव ने अमन भारती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद बाउंड्री पर खड़े अनमोल शर्मा के हाथों में जा समाई और यादव पवेलियन लौट गए. इसके बाद मैदान पर गर्मा-गर्मी बढ़ गई. अमन भारती, कृष्ण यादव और सुमित माथुर के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई. अंपायर और बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला.

राणा और राठी आमने-सामने

अगला झगड़ा नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच हुआ. राणा ने राठी को छक्का जड़ने के बाद कुछ शब्द कहे, जिससे मामला बिगड़ गया. दोनों आमने-सामने आ गए और अंपायरों को बीच में आना पड़ा. इसके बाद राणा ने राठी की गेंदबाजी पर जमकर प्रहार किए. इसमें 11 गेंदों पर 38 रन सिर्फ राणा के बल्ले से आए.

ये भी पढ़ें: इतने करोड़ में बिका MS Dhoni का बैट, कीमत सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश

राणा की आतिशी पारी

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 201/5 रन बनाए. जवाब में वेस्ट दिल्ली लायन्ज ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. नितीश राणा ने 55 गेंदों पर नाबाद 134 रन ठोके. उनकी पारी में 8 चौके और 15 छक्के शामिल थे. अब वेस्ट दिल्ली लायन्ज का सामना 30 अगस्त को ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा. इस मैच का विजेता 31 अगस्त को होने वाले फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स से भिड़ेगा.

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले ही बनाई फाइनल में जगह

पहले क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की. बारिश से प्रभावित यह मैच 15-15 ओवर का हुआ. वहीं राइडर्स की टीम 90 रन पर सिमट गई. तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने 23 रन देकर 5 विकेट झटके. किंग्स ने जोंटी सिद्धू (26 रन) और आदित्य भंडारी (33* रन) की साझेदारी से आसानी से लक्ष्य हासिल किया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

10 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

52 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago