महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें मैदान पर देखने को बेताब रहते हैं. 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उनकी नॉट आउट 91 रन की पारी और वो ऐतिहासिक छक्का भला कौन भूल सकता है? उसी मैच का उनका बैट 1.19 करोड़ रुपए में बिका था जिसे RK ग्लोबल ने खरीदा था.
आई सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की डेब्यू कैप की कीमत
लेकिन धोनी (MS Dhoni) का बैट भी पीछे रह गया जब बात आई सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की डेब्यू कैप की. 1928-29 में इंग्लैंड के खिलाफ पहनी गई उनकी पहली टेस्ट कैप 2.59 करोड़ रुपए में बिकी. यही नहीं, ब्रैडमैन की 1946-47 एशेज सीरीज वाली बैगी ग्रीन कैप भी 2.52 करोड़ में खरीदी गई थी.
बात शेन वार्न की
अब बात करें शेन वॉर्न की तो उन्होंने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी बैगी ग्रीन कैप नीलामी में दी. ये कैप 5.79 करोड़ रुपए में बिकी और क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी यादगार बन गई.
गैरी सोबर्स भी नहीं रहे पीछे
गैरी सोबर्स भी पीछे नहीं रहे. उनका वो बैट जिससे उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे वो बैट 64.43 लाख में बिका था. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 365 रन बनाने वाला उनका बैट 56.75 लाख में नीलाम हुआ था.
क्रिकेट की बाइबल मानी जाने वाली विजडन अलमनैक का 144 एडिशन वाला कलेक्शन भी 99.75 लाख में बिका.
इन सभी चीजों की कीमतें बताती हैं कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि जज्बातों और यादों का खजाना है. ये नीलामियां साबित करती हैं कि क्रिकेट की विरासत को लोग दिल से संजोते हैं और उसके लिए करोड़ों खर्च करने को भी तैयार हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




