खेल

India vs Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान मैच में खाली सीटों ने बयां किया फैंस का गुस्सा

India vs Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. जहां भारत-पाक के मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह रहता है और टिकटों के लिए मारामारी हो जाती है, वहीं इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला. इस बार स्टेडियम की सीटें भारी मात्रा में खाली पड़ी रही, जिसका मुख्य कारण भारतीय फैंस के द्वारा इस मैच का बॉयकॉट करना रहा.

भारतीय फैंस ने ये कदम, पहलगाम आंतकी हमले की वजह से उठाया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध खत्म करने की मांग तेज हो गई थी. फैंस का कहना था कि जब पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी भारत में निर्दोषों की जान ले रहे हैं, तो भारतीय टीम को उनके साथ मैदान साझा नहीं करना चाहिए और यही नाराजगी इस बार के मैच में दिखाई दी.

कभी टिकटों को लेकर लगती थी होड़

आम दिनों में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर टिकटों की होड़ लगी रहती है, लेकिन इस बार दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जिसकी क्षमता सिर्फ 25,000 दर्शकों की है, वो भी पूरी तरह नहीं भर सका. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे विशाल मैदानों से तुलना करें तो ये संख्या बहुत कम है, और उसके बावजूद भी स्टैंड्स में कई हिस्से खाली नजर आए.

सोशल मीडिया पर कई एक्स यूजर्स ने इस नज़ारे पर प्रतिक्रिया दी. ऐसे में एक एक्स यूजर एलेक्सी अरोड़ा ने अपनी पोस्ट पर लिखा- “दुबई में मेरे कुछ दोस्त आज मैच देखने गए थे, मैं खुद इसी साल की शुरुआत में इसी स्टेडियम में भारत-पाक और भारत-न्यूजीलैंड मैच देखने दुबई गया था. और मैं आपको यकीन दिलाता हूँ, मैंने अपनी जिंदगी में कभी इतना खाली स्टेडियम नहीं देखा… वो भी भारत-पाक मैच के लिए. मुझे नहीं पता कि ब्रॉडकास्ट के आँकड़े क्या हैं, लेकिन लोग  इस मैच का बहिष्कार कर रहे हैं”

पाक को हारता देख समर्थकों ने छोड़ा स्टेडियम

मैच में भारतीय फैंस की तुलना में पाकिस्तानी समर्थक ज्यादा दिखे. हालांकि, जब यह साफ हो गया कि पाकिस्तान टीम जीत नहीं पाएगी, तो उनके समर्थक मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर चले गए. अंत में भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. खास बात यह रही कि मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने तक से परहेज किया.

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा संदेश दिया कि भारतीय फैंस अब केवल खेल के रोमांच से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि वे देशहित और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी उतनी ही गंभीरता से लेते हैं. यही कारण था कि इस बार का भारत-पाक मुकाबला, जिसे महामुकाबला कहा जाता है, खाली सीटों की वजह से याद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: India vs Pakistan Match: यह जीत सेना के लिए…, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को समर्पित की पाकिस्तान पर भारत की जीत

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

20 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

43 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

46 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

58 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

59 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago