खेल

हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया तीखा जवाब, जानें क्या था सवाल और जवाब

पाकिस्तान की मेजबानी में दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम को इस फाइनल मुकाबले में 252 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम इंडिया ने 1 ओवर पहले ही आसानी से हासिल कर लिया. चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह अपने चरम पर था, और उन्होंने इस जीत का जश्न जमकर मनाया.

हार्दिक पंड्या का पाकिस्तान पत्रकार को जवाब

मैच खत्म होने के बाद, भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. इस दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने हार्दिक पंड्या से एक सवाल पूछा. पत्रकार ने हार्दिक से पूछा, “सबसे पहले आपको बहुत मुबारक हो कि आपने जीत हासिल की. मेरा आपसे ये सवाल है कि जिस तरह से भारत ने दुबई में खेला, और सभी मैच जीते, दर्शकों की भीड़ बहुत ज्यादा थी, और पाकिस्तानी फैंस भी चाहते थे कि भारत वहां खेले. वहां पर भी आप लोगों के बहुत सारे फैंस हैं, इस पर आप क्या कहेंगे?”

इस सवाल का जवाब देते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा, “बहुत अच्छा है सर, पाकिस्तानी फैंस भी चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. मुझे यकीन है कि दुबई में जितने भी पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस थे, उन्होंने भी हमारी क्रिकेट का आनंद लिया. इसके अलावा, पाकिस्तान जाने या नहीं जाने पर बात करना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है. इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता.”

हार्दिक पंड्या का शानदार प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. बैट और बॉल दोनों में उन्होंने शानदार खेल दिखाया. हार्दिक ने इस टूर्नामेंट में 99 रन बनाए और 4 विकेट भी हासिल किए, जिससे उनकी अहम भूमिका रही और भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में मदद मिली.

इस तरह हार्दिक पंड्या ने न केवल क्रिकेट मैदान पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से टीम इंडिया की जीत में योगदान दिया, बल्कि पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का भी बहुत ही सटीक और समझदारी से जवाब दिया.


इसे भी पढ़ें- ICC चैंपियंस ट्रॉफी के समापन समारोह में पाकिस्तान प्रतिनिधि क्यों नदारद थे? कारण जानकर रह जाएंगे हैरान


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

6 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

11 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

26 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

31 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

43 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

44 minutes ago