खेल

Shoaib Malik और Sana Javed के रिश्ते में आई खटास? तलाक की खबरों ने बढ़ाई हलचल, क्या सच में तीसरी बार तलाक लेने वाले हैं क्रिकेटर?

Shoaib Malik Divorce: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपने निजी जीवन को लेकर फिर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दो साल पहले सना जावेद से शादी करने वाले शोएब और सना के रिश्ते में अब दरार आ रही है और दोनों के अलग होने की बातें तेज हो गई हैं. अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह मलिक का तीसरा तलाक होगा.

शोएब और सना के तलाक पर अफवाहें

शोएब मलिक और सना जावेद ने जनवरी 2024 में कराची में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान शादी की थी. शादी के समय यह खबरें आई थीं कि दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे और अब अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बंधा रहे हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके तलाक की अफवाहें सामने आ रही हैं.

हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शोएब और सना एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए नजर आए. वीडियो में शोएब ऑटोग्राफ साइन करते दिखे, वहीं सना ने अपना चेहरा दूसरी दिशा में रखा. दोनों के बीच बातचीत और सहजपन की कमी ने फैंस में सवाल खड़े कर दिए कि क्या उनके रिश्ते में सच में दरार आई है.

ये भी पढ़ें- वनडे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में शामिल

शोएब मलिक का तलाक इतिहास

शोएब मलिक की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है. उन्होंने 2010 में अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी से तलाक लिया. इसके बाद उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की, जो लंबे समय तक फैंस के बीच चर्चित रही. इस शादी से उनका बेटा इजहान मिर्जा मलिक है. 2023 के अंत में शोएब और सानिया का तलाक हो गया.

सना जावेद की भी शादी का इतिहास थोड़ा जटिल रहा है. उन्होंने शोएब से शादी करने से पहले उमैऱ जस्वाल से शादी की थी, जो 2023 में खत्म हुई थी. अब देखा जा रहा है कि क्या सना और शोएब अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान देंगे.

शोएब मलिक और सना जावेद की तलाक की खबरें फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत के लोग और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के फैसले पर अपनी राय दे रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago