Bharat Express DD Free Dish

वनडे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में शामिल

Team IND Squad Announcement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए 4 अक्टूबर को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर ने कई स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया है.

Team IND Squad Announcement

Team IND Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके लिए BCCI ने टीम का ऐलान कर दिया है. अहमदाबाद में हुई चयनकर्ताओं की बैठक में खिलाड़ियों के चयन पर मंथन हुआ.

शुभमन गिल को वनडे की कमान

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है. उन्होंने रोहित शर्मा की जगह वनडे कप्तान के रूप में पदभार संभाला है. गिल पहले ही टेस्ट टीम की कमान संभाल चुके हैं और अब वनडे टीम के भी लीडर बन गए हैं.

वनडे टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल शामिल है.

सूर्यकुमार यादव के हाथों में टी20 टीम की जिम्मेदारी

टी20 फॉर्मेट में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को दी गई है. शुभमन गिल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में कई युवा चेहरों को मौका मिला है, जिनमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह शामिल हैं. टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर. शामिल है.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने Asia Cup में पाकिस्तान को 3 बार धूल चटाई, फिर भी खिलाड़ियों का हो रहा ग्रैंड वेलकम

रोहित-विराट की वापसी

वनडे टीम में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वापसी हुई है. दोनों टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वनडे में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे. विराट और रोहित ने मिलकर ओडीआई में 25,000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिनमें 83 शतक शामिल हैं.

अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेल पाएंगे. उस समय रोहित की उम्र 40 और कोहली की 39 वर्ष होगी. हालांकि, कोहली की फिटनेस को देखते हुए उनकी मौजूदगी की संभावना ज्यादा मानी जा रही है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज शेड्यूल

  • 19 अक्टूबर: पहला वनडे – पर्थ
  • 23 अक्टूबर: दूसरा वनडे – एडिलेड
  • 25 अक्टूबर: तीसरा वनडे – सिडनी
  • 29 अक्टूबर: पहला T20 – कैनबरा
  • 31 अक्टूबर: दूसरा T20 – मेलबर्न
  • 2 नवंबर: तीसरा T20 – होबार्ट
  • 6 नवंबर: चौथा T20 – गोल्ड कोस्ट
  • 8 नवंबर: पांचवां T20 – ब्रिस्बेन

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest