खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA WORLD CUP 2026) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह पक्की कर ली. फ्रांस की टीम की ओर से कप्तान किलियन एमबाप्पे ने दो गोल किए, जबकि ब्रैडली बारकोला ने एक गोल दागा. इस जीत के साथ फ्रांस ने टूर्नामेंट में अपना शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड भी बरकरार रखा.

लगातार पांच मैचों में तीन गोल

फ्रांस ने इस मुकाबले के साथ एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार पांच मैचों में तीन या उससे अधिक गोल करने वाली पहली टीम बन गई. टीम की आक्रामक खेल शैली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल है.

एमबाप्पे ने रचा इतिहास

मैच का पहला गोल किलियन एमबाप्पे ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास से किया. उन्होंने स्वीडन के कई डिफेंडरों को छकाते हुए बेहतरीन फिनिश के साथ फ्रांस को बढ़त दिलाई.

एमबाप्पे ने मैच का अपना दूसरा गोल भी दागा और इसके साथ ही उनके नाम अब वर्ल्ड कप में कुल 18 गोल हो गए हैं. वह इस उपलब्धि के साथ मिरोस्लाव क्लोजे को पीछे छोड़कर टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अब वह शीर्ष स्थान पर मौजूद लियोनेल मेसी से सिर्फ एक गोल पीछे हैं. इसके अलावा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में उनके 10 गोल भी पूरे हो गए.

माइकल ओलीसे ने निभाई अहम भूमिका

दूसरे हाफ में फ्रांस की बढ़त मजबूत करने में माइकल ओलीसे की अहम भूमिका रही. उन्होंने पहले ब्रैडली बारकोला को शानदार थ्रू बॉल देकर गोल का मौका बनाया, जिसे बारकोला ने बेहतरीन तरीके से गोल में बदल दिया. इसके बाद ओलीसे ने एक और सटीक पास देकर एमबाप्पे के दूसरे गोल की नींव रखी.

डेशॉम्प्स ने टीम की तारीफ की

मैच के बाद फ्रांस के मुख्य कोच दिदिएर डेशॉम्प्स ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि पहले हाफ में कई मौके गंवाने के बावजूद खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखा और दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया.


ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का आज होगा डेब्यू? इंस्टाग्राम पोस्ट से मची खलबली, कप्तान अय्यर के बयान पर भड़के फैंस


अब पैराग्वे से होगी भिड़ंत

फ्रांस ने सातवीं बार फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है. साथ ही टीम लगातार चौथे वर्ल्ड कप में नॉकआउट चरण तक पहुंचने में सफल रही है. अब फ्रांस का सामना 5 जुलाई को फिलाडेल्फिया में पैराग्वे से होगा. डेशॉम्प्स ने पैराग्वे को प्रतिभाशाली और जुझारू टीम बताते हुए कहा कि अगले मुकाबले में उनकी टीम को पूरी सतर्कता के साथ उतरना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

8 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

9 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

37 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

48 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

52 minutes ago