Bharat Express DD Free Dish

वैभव सूर्यवंशी का आज होगा डेब्यू? इंस्टाग्राम पोस्ट से मची खलबली, कप्तान अय्यर के बयान पर भड़के फैंस

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच से पहले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज हो गई है. वैभव के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर के गोलमोल बयान से फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं.

Vaibhav Sooryavanshi, Ind vs Eng, Cricket, Sports

Vaibhav Sooryavanshi Debut: 1 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ हार-जीत की नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के एक बड़े रिकॉर्ड की हो रही है. खेल के गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या आज भारतीय क्रिकेट को अपना सबसे युवा इंटरनेशनल खिलाड़ी मिलने वाला है? सिर्फ 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस की धड़कनें बढ़ी हुई हैं.

दरअसल इस सस्पेंस को हवा दी है खुद वैभव के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने. मंगलवार की शाम वैभव ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसके कैप्शन में उन्होंने ‘ग्रेटफुल’ लिखा और साथ ही ‘आवरग्लास’ का इमोजी लगाया.

सोशल मीडिया की भाषा समझने वाले जानते हैं कि इस इमोजी का मतलब होता है, इंतजार खत्म होने वाला है और कुछ बड़ा होने जा रहा है. बस पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि नीली जर्सी में युवा स्टार वैभव का डेब्यू अब तय है.

श्रेयस अय्यर के बयान से भड़के फैंस

इससे एक दिन पहले ही कप्तान श्रेयस अय्यर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे इसी बीच उनसे वैभव के खेलने पर सवाल पूछा गया . हालांकि कप्तान ने पत्तों को साफ नहीं किया और उनके धुमा-फिरा कर दिए गए जवाब से ऐसा लगा कि शायद वैभव को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

अय्यर का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस भड़क गए. आयरलैंड दौरे पर मिली हार से नाराज फैंस ने मैनेजमेंट और कप्तान को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया कि आखिर IPL 2026 में 776 रन बनाने वाले खिलाड़ी को बेंच पर क्यों बैठाया जा रहा है?

ये भी पढ़ें- विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में! बेथ मूनी के तूफानी अर्धशतक से वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

क्या आज खत्म होगा इंतजार?

क्रिकेट में यह कोई नई बात नहीं है कि मैच से पहले प्लेइंग इलेवन को गुप्त रखा जाए. कप्तान और कोच अक्सर रणनीतियों को आखिरी वक्त तक छुपा कर रखते हैं इसलिए अय्यर की नो कमेंट्स वाली नीति हैरान नहीं करती. असली तस्वीर तो मैच शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले टॉस के वक्त ही साफ होगी.

आपको याद दिला दें कि IPL में तहलका मचाने के बाद वैभव को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम में शामिल किया गया था लेकिन वहां दोनों मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. भारत वो सीरीज हार गया, जिसके बाद से ही वैभव को टीम में शामिल करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read