FIFA World Cup 2026: दुनियाभर के फुटबॉल फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसकी उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है. अगले महीने यानी 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की धरती पर फुटबॉल का सबसे बड़ा मेला ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ सजने जा रहा है. 19 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस बार रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और फैंस को कुल 104 मैचों का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. लेकिन इस बड़ी खुशखबरी के बीच फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर भी है. इस बार कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी और चैंपियन टीमें हैं, जिन्हें हम मैदान पर मिस करने वाले हैं.
फुटबॉल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक और चार बार की चैंपियन इटली के फैंस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. इटली की टीम इस बार भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है. यह लगातार तीसरा मौका है जब इटली जैसी दिग्गज टीम फुटबॉल के इस सबसे बड़े मंच से गायब रहेगी.
इटली के अलावा पोलैंड की टीम भी इस बार रेस से बाहर है, जिसका मतलब है कि गोल मशीन कहे जाने वाले रॉबर्ट लेवांडोवस्की और स्टार गोलकीपर जियानलुगी डोन्नारुम्मा जैसे जादुई खिलाड़ी टीवी स्क्रीन पर ही मैच देखते नजर आएंगे.
सिर्फ इटली या पोलैंड ही नहीं, अफ्रीका से भी फुटबॉल के दो बड़े पावरहाउस नाइजीरिया और पांच बार की एफ्कॉन चैंपियन कैमरून इस बार वर्ल्ड कप का टिकट नहीं कटा पाई हैं. इसकी वजह से विक्टर ओसिमन और एदेमोला लुकमान जैसे स्टार स्ट्राइकर्स की कमी फैंस को खलेगी.
इसके अलावा, कुछ खिलाड़ी खराब फॉर्म, चोट या टीम कॉम्बिनेशन की वजह से अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. इनमें ब्राजील के रोड्रियागो और इदेर मिलिताओ, जर्मनी के सर्ज ग्नाब्री और फ्रांस के ह्यूगो एकिटिके जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
इस बार इन बड़े सितारों का खेल नहीं दिखेगा:
ये भी पढ़ें- ईडन गार्डन्स में आया एलन और रघुवंशी का तूफान; केकेआर ने गुजरात टाइटंस के सामने खड़ा किया 248 रनों का पहाड़
एक तरफ जहां कई स्टार्स बाहर हैं, वहीं खिताब की मजबूत दावेदार फ्रांस ने अपनी 26 सदस्यीय टीम का एलान करके खलबली मचा दी है. टीम की कमान स्टार स्ट्राइकर काइलिन एमबापे के हाथों में होगी. फ्रांस का अटैक इस बार बेहद खतरनाक नजर आ रहा है. कोच दिदिएर डेसचैम्प्स ने इस बार घरेलू लीग में धमाल मचाने वाले लेंस के गोलकीपर रॉबिन रिसर पर भरोसा जताया है. रिसर को हाल ही में लीग का बेस्ट गोलकीपर चुना गया था, और अब उन्हें इस शानदार प्रदर्शन का इनाम सीधे वर्ल्ड कप टीम में एंट्री के रूप में मिला है.
बता दें कि यह इतिहास का पहला ऐसा वर्ल्ड कप है जो तीन देश मिलकर होस्ट कर रहे हैं. मैचों की संख्या बढ़ने के कारण इस बार 12 ग्रुप बनाए गए हैं और हर ग्रुप में 4-4 टीमें रखी गई हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…