देश

रायपुर से लेकर जगदलपुर तक हाई अलर्ट… जानिए अमित शाह के 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे का ‘मिनट-टू-मिनट’ पूरा शेड्यूल

गुजरात में विकास परियोजनाओं की झड़ी लगाने के बाद, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (17 मई) से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय अहम दौरे पर आ रहे हैं. उनका यह दौरा प्रशासनिक और सुरक्षा दोनों ही नजरियों से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. तय कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री आज रात 08:30 बजे राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे नवा रायपुर स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम के लिए रवाना होंगे.

‘डायल 112’ को मिलेगी नई ताकत

अगले दिन यानी 18 मई की सुबह अमित शाह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यहां वे प्रदेश की आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ की ताकत बढ़ाते हुए, इसके बेड़े में शामिल किए गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

रायपुर में कार्यक्रम के तुरंत बाद दोपहर 12:20 बजे वे बस्तर संभाग के जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे. जगदलपुर पहुंचकर वे नेतानार इलाके में एक नए ‘जनसुविधा केंद्र’ का शुभारंभ कर आम जनता को बड़ी राहत देंगे. शाम को वे जगदलपुर में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित एक विशेष लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ भी उठाएंगे.

मिनट-टू-मिनट: अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

  • 17 मई, रात 08:30 बजे: रायपुर आगमन और नवा रायपुर के होटल प्रस्थान (रात्रि विश्राम)
  • 18 मई, सुबह 10:30 बजे: पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में ‘डायल 112’ सेवा के नए वाहनों को हरी झंडी
  • 18 मई, दोपहर 12:20 बजे: रायपुर से जगदलपुर (बस्तर) के लिए रवानगी होगी
  • 18 मई, दोपहर (बाद में): नेतानार, जगदलपुर में ‘जनसुविधा केंद्र’ का शुभारंभ
  • 18 मई की शाम: जगदलपुर पुलिस विभाग के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्री विश्राम करेंगे
  • 19 मई, सुबह 11:00 बजे: जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे
  • 19 मई: जगदलपुर की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
  • 19 मई, दोपहर 03:40 बजे: छत्तीसगढ़ दौरे का समापन के बाद जगदलपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवानगी

रायपुर से जगदलपुर तक सुरक्षा चाक-चौबंद

19 मई को जगदलपुर में होने वाली ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ (Central Zonal Council) की बैठक इस दौरे का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु है, जिसमें कई राज्यों के आपसी समन्वय और सुरक्षा (विशेषकर नक्सल प्रभावित इलाकों) के मुद्दों पर बड़ी रणनीति तय की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: 5 देशों के दौरे के तीसरे चरण में आज स्वीडन पहुंचेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय व्यापार और AI पर होगी चर्चा

गृह मंत्री के इस हाई-प्रोफाइल वीवीआईपी (VVIP) दौरे को देखते हुए रायपुर और जगदलपुर दोनों ही शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और स्थानीय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

20 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

28 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

29 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

51 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

1 hour ago