FIFA World Cup
FIFA World Cup 2026 Semifinal: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बुधवार को डलास स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां आमने-सामने होंगी दुनिया की दो सबसे मजबूत फुटबॉल टीमें फ्रांस और स्पेन. दोनों टीमों का इतिहास शानदार रहा है और मौजूदा फॉर्म भी बेहतरीन है. ऐसे में यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं माना जा रहा.
फ्रांस, जिसने 1998 और 2018 में विश्व कप का खिताब जीता था, लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है. वहीं 2010 की विश्व चैंपियन स्पेन यूरोपियन चैंपियन होने के आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के पास मैच का रुख पलटने वाले कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए फुटबॉल प्रेमियों को एक बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.
कोच डिडियर डेसचैम्प्स की अगुआई में फ्रांस ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है. टीम ने ग्रुप चरण में सेनेगल, इराक और नॉर्वे को हराकर शानदार शुरुआत की. इसके बाद नॉकआउट चरण में भी फ्रांस ने अपना दबदबा बनाए रखा.
राउंड ऑफ 32 में स्वीडन को हराने के बाद फ्रांस ने राउंड ऑफ 16 में मजबूत पैराग्वे की चुनौती पार की. क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ भी टीम ने संतुलित और आक्रामक खेल दिखाया. किलियन एमबीप्पे, ओस्मान डेम्बेले और माइकल ओलिस जैसे खिलाड़ी लगातार विपक्षी टीमों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं.
स्पेन की शुरुआत जरूर उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी. ग्रुप एच के पहले मुकाबले में काबो वर्डे के खिलाफ टीम गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ रहा. हालांकि इसके बाद स्पेन ने शानदार वापसी की.
सऊदी अरब और उरुग्वे पर लगातार जीत दर्ज कर स्पेन ने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया. नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रिया को हराने के बाद टीम ने राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल और क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. इन दोनों मुकाबलों में बेंच से उतरकर मिकेल मेरिनो ने अहम गोल किए और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई.
अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो स्पेन का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है. फ्रांस और स्पेन अब तक 38 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इनमें स्पेन ने 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि फ्रांस को 13 मैचों में सफलता मिली है. दोनों के बीच 7 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं. हालांकि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पुराने आंकड़े हमेशा जीत की गारंटी नहीं देते और यही इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बनाता है.
फ्रांस और स्पेन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात 12:30 बजे (एएम) शुरू होगा. भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 प्लेटफॉर्म और उसके ऐप पर उपलब्ध रहेगी. ऑनलाइन मुकाबला देखने के लिए वैध सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी. वहीं टीवी दर्शक यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी चैनलों पर इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: मेसी बनाम केन, यामाल बनाम एम्बाप्पे! इस दिन दिखेगा सेमीफाइनल का रोमांच, जानें भारत में मैच की टाइमिंग
गोलकीपर: माइक मेगनन, रॉबिन रिसर, ब्राइस सांबा
डिफेंडर: लुकास डिग्ने, मालो गुस्टो, लुकास हर्नांडेज, थियो हर्नांडेज, इब्राहिमा कोनाटे, जूल्स कौंडे, मैक्सेंस लैक्रोइक्स, विलियम सलीबा, डेयोट उपामेकानो
मिडफील्डर: एन’गोलो कांटे, मनु कोने, एड्रियन रबियोट, ऑरेलियन टचौमेनी, वॉरेन जैरे-एमरी
फॉरवर्ड: मैग्नेस अक्लिओचे, ब्रैडली बारकोला, रेयान चेर्की, ओस्मान डेम्बेले, डिजायर डू, जीन-फिलिप माटेटा, किलियन एमबीप्पे, माइकल ओलिस, मार्कस थुरम
गोलकीपर: उनाई साइमन, डेविड राया, जोन गार्सिया
डिफेंडर: पेड्रो पोरो, मार्कोस लोरेंटे, आयमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबर्सी, मार्क पबिल, एरिक गार्सिया, मार्क कुकुरेला, एलेजांद्रो ग्रिमाल्डो
मिडफील्डर: रोड्रिगो हर्नांडेज, मार्टिन जुबिमेंडी, पेड्रि गोंजालेज, फैबियन रुइज, मिकेल मेरिनो, पाब्लो पेज ‘गावी’, एलेक्स बेना
फॉरवर्ड: मिकेल ओयारजाबल, लैमिन यामल, फेरान टोरेस, बोरजा इग्लेसियस, दानी ओल्मो, विक्टर मुनोज, निको विलियम्स, येरेमी पिनो
दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म, स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी और फाइनल में जगह बनाने की जंग को देखते हुए यह मुकाबला विश्व कप 2026 के सबसे यादगार मैचों में से एक साबित हो सकता है. फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह ऐसा मैच है जिसे मिस करना मुश्किल होगा.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर…
15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…
Sabyasachi NYFW Return 2026: मशहूर भारतीय डिजाइनर Sabyasachi Mukherjee ने 18 साल बाद New York…
उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…
'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…